Toyota Urban Cruiser: मार्केट में गर्दा उड़ाने आ रही टोयोटा की ये धाकड़ एसयूवी, Creta और Seltos को देगी सीधी टक्कर
Toyota Urban Cruiser: Toyota India की कई बेहतरीन गाड़ियां भारतीय बाजार में मौजूद हैं जिन्हें देश में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. इसी कड़ी में जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा अब अपनी एक कंपैक्ट एसयूवी जल्द ही भारतीय बाजार में लांच करने वाली है. यह नई अर्बन क्रूजर होने वाली है. इसका सीधा मुकाबला ह्युंडई क्रेटा (Hyundai Creta), किआ सेल्टस (Kia Seltos) जैसे एसयूवी से होगा. इसे 15 मई 2023 को लांच किया जाएगा. इसके साथ ही इस कार में आपको बेहतरीन फीचर्स के साथ ही जबरदस्त स्टाइलिश लुक भी देखने को मिल जाएगा. साथ ही इसमें बेहद तगड़ा पॉवरट्रेन भी दिया गया है.
बता दें कि टोयोटा के पास ही सेगमेंट में पहले से ही हाय राइडर (Toyota Hyryder) एसयूवी मौजूद है और हर महीने इसकी बिक्री लगातार बढ़ ही रही है. लेकिन अब इस एसयूवी को लांच कर कंपनी टाटा पंच के सेगमेंट को भी टारगेट करेगी. हाल ही में लॉन्च हुई इनोवा हाईक्रॉस (Toyota Innova Hycross) की वेटिंग पीरियड 12 महीने तक की हो गई है. इसे देख कंपनी ने बुकिंग लेना बंद कर दिया है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह एसयूवी भारत में कितना कमाल कर पाएगी.
Toyota Urban Cruiser Features
नई लांच होने वाली अर्बन क्रूजर आइकॉन लगभग 4.3 मीटर लंबी होने वाली है यानी कि अब यह वनडे के टांके साइज में उपलब्ध होगी इसका व्हीलबेस 2655 मिली मीटर का होगा वही यह हुंडई क्रेटा से 45 मिलीमीटर ज्यादा लंबी होगी. नई टोयोटा अर्बन क्रूज़र (Toyota urban Cruiser) में 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलने वाला है. इसके अलावा इसमें 1.5 लीटर का टर्बो पैट्रोल इंजन भी मिलेगा, जिसमें स्टैंडर्ड और स्ट्रांग हाइब्रिड पावर ट्रेन का विकल्प मिल सकता है. फिलहाल भारत में इसे लॉन्च करने की कोई संभावना नहीं है.
यह भी पढ़ें: Toyota MPV Mahindra XUV700 की बैंड बजाने आ रही नई टोयोटा कार, मिलेगा जबरदस्त पॉवरट्रेन