धांसू रेंज के साथ मार्केट में लॉन्च होने जा रही ये बेहतरीन electric car, बेहतरीन फीचर्स से है लैस, कीमत जान आप भी खुशी से झूम उठेंगे
भारतीय बाजार में बहुत ही जल्द एक बेहतरीन electric car दस्तक देने जा रही है. इसके साथ ही आपको बता दें कि इस कार में आपको बहुत ही शानदार फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. जी हां दरअसल आपको बता दें कि Volvo अपनी नई electric car XC 40 Recharge को बहुत ही जल्द भारतीय मार्केट में उतारने जा रही है. जिसके बाद से ही इलेक्ट्रिक सेगमेंट में काफी हलचल देखी जा रही है. साथ ही आपको बता दें कि इस कार में कंपनी अब तक के सबसे एडवांस्ड फीचर्स देने जा रही है. साथ ही ये कार आपके बजट में भी आ जाएगी. क्योंकि कंपनी इसे कुछ कम कीमत में मार्केट में पेश करने का विचार बना रही है.
ऐसी होगी नई electric car
आपको बता दें कि Volvo की XC40 Recharge एक प्रीमियम सेगमेंट electric car है. इस कार में कंपनी आपको 12 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टू जॉन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर्स सीट, वायरलेस चार्जिंग, लेदर अपहोल्स्ट्री जैसे कई प्रीमियम फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. इतना ही नहीं इस कार को कंपनी ने कॉम्पैक्ट मॉडुलर आर्किटेक्चर पर बनाया है.
गौरतलब है कि अगर Volvo XC40 Recharge के बैटरी पैक की बात करें तो इसमें कंपनी ने 78kWh के बैटरी का इस्तेमाल किया है. यह एक लिथियम आयन बैटरी है. कंपनी का कहना है कि इस कार को सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है लेकिन अगर हम रियल वर्ल्ड रेंज की बात करें तो वह आसानी से 350 किलोमीटर की रेंज दे सकती है.
हालांकि Volvo ने अपने इस electric car को पिछले साल ही पेश कर दिया था. जून 2021 से इसकी प्री बुकिंग्स भी शुरू कर दी गयी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तो वह कार अक्टूबर के महीने से सेल और डिलीवरी के लिए भी तैयार हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: Hyundai की इस बेहतरीन कार का सीएनजी वैरिएंट हुआ लॉन्च, अब माईलेज होगा और भी धांसू, अभी जानें फुल डिटेल्स