वेघ ऑटोमोबाइल्स ने शुरू की इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए 24X7 रोडसाइड सहायता

 
वेघ ऑटोमोबाइल्स ने शुरू की इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए 24X7 रोडसाइड सहायता

Vegh Automobile: इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली वेघ ऑटोमोबाइल्स ने आज इलेक्ट्रिक टू व्हीलर वाहनों के लिए 24X7 रोडसाइड सहयता के लिए एक असिस्टेंस सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है। आपको बता दे की इसकी सुविधा वेघ ग्राहक को ही दी जाएगी चाहे उनके इलेक्ट्रिक व्हीकल का मोडल कुछ भी हो, साथ ही आपको बता दे की वेघ ने ग्लोबल एश्योर के साथ पार्टनरशिप कर ली है। जो आपको रोडसाइड सेवा देगा, और यह सिर्फ़ रोडसाइड ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में आप कहीं भी हो यह आपकी सहायता के लिए हमेशा मौजूद हो जाएगा। आप इस सहयता का उपयोग सिर्फ एक फ़ोन कॉल के जरिये ले सकते है। जी हा वेघ ऑटोमोबाइल्स के जरिये दी गयी सहयता आपके लिए 24/7, 365 दिन हमेशा आपके लिए हाज़िर रहेगी, और ये सेवा पुरे 14 राज्यों में दी जाएगी। 

वेघ ऑटोमोबाइल्स की CEO सुश्री प्रज्ञा गोयल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया की हम भारत के लिए ये सेवा लॉन्च करने के लिए काफी जायदा उत्साहित है। इलेक्ट्रिक टू व्हीलर के लिए ये सहयता काफी ज्यादा मददगार होने वाली है। जो 24/7 सड़क किनारे इलेक्ट्रिक व्हीकल की सहायता के लिए हमेशा मजूद रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने आगे बताया की हमारा पूरा मकसद इलेक्ट्रिक वाहन को मजबूत बनाना है। ताकि लोग इलेक्ट्रिक वाहन को चुनने के लिए ज्यादा सोचे ना। 

WhatsApp Group Join Now

अब हम आपको इसकी सबसे जरुरी बाते बताते है की आखिर आपको इस सेवा में क्या-क्या लाभ मिलने वाले है। सबसे पहले आपको बता दे की इसमें आपके इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए हर सुविधा मिलने वाली है जिसमें टोइंग, फ्लैट टायर सपोर्ट, टायर बदलना, छोटी-मोटी दिक्कत,चाबी की वयवस्था, साथ ही अगर आप कही जा रहे है तो आपको कोई भी सहयता इसमें मिलने वाली है। और अगर आपका व्हीकल ख़राब हो गया है या उसका एक्सीडेंट हो गया है और आप शहर से कितना भी दूर हो तो आपको इसकी सहयता बहुत ही आसानी से सिर्फ एक कॉल करके मिल जाएगी। इतना ही नहीं इन सबके बाद अगर आप कही फस गए है तो आपको होटल और कोई भी आपातकालीन स्थिति में सहयता मिल जाएगी। 

अगर आपको वेघ ऑटोमोबाइल्स के बारे में बताये तो यह भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी है। जो 2021 में स्थापित की गयी थी। आपको बता दें कि वेघ ऑटोमोबाइल्स के स्कूटर सबसे ज़्यादा अपने डिज़ाइन के लिए जाने जाते हैं और इनकी रेंज भी काफ़ी ज़्यादा लंबी होती है। और इनके स्कूटर्स के फ़ीचर्स भी काफ़ी ज़्यादा अच्छे होते हैं, कंपनी इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में काफ़ी ज़्यादा सेफ़्टी भी देती है। और राइडर्स के लिए यें इलेक्ट्रिक स्कूटर एक परफेक्ट चॉइस भी होती है। इसके साथ ही आपको बता दे की वेघ ऑटोमोबाइल भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी जल्द ही कई नए इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल लॉन्च करने  वाली है।

Tags

Share this story