September 2023 New Rules: बदलने वाले हैं कई जरूरी नियम, आज ही निपटा लें ये काम नहीं तो होगी परेशानी

 
September 2023 New Rules

September 2023 New Rules:आज से सितंबर का महीना  शुरू हो गया है।सितंबर 2023 से कई वित्तीय नियमों में बदलाव होने वाला है  इस महीने डी-मैट अकाउंट का नॉमिनेशन भरने और 2000 हजार रुपए के नोट बदलने जैसे जरूरी कामों की डेडलाइन खत्म हो जाएगी। आधार कार्ड फ्री में अपडेट करने के लिए अब सिर्फ 14 दिन का टाइम बचा है। सितंबर के महीने में सिर्फ 16 दिन ही बैंक खुलेंगे।सितंबर का महीना बीतते-बीतते कई जरूरी काम निपटाने जरूरी हैं नहीं तो परेशान बढ़ सकती है।

1. फ्री में आधार अपडेट करने का आखिरी मौका

अगर आप फ्री में आधार अपडेट कराना चाहते हैं, तो आपके पास इसका आखिरी मौका है। UIDAI ने फ्री में आधार अपडेट करने की सुविधा दी हुई है। इसकी डेडलाइन 14 सितंबर को खत्म हो रही है। इसके बाद आधार अपडेट करने के लिए चार्ज देना होगा। पहले यह सुविधा 14 जून तक थी। इसके बाद इसे तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया था।UIDAI ने ये पहल खास तौर पर उन लोगों के लिए शुरू की थी, जिन्हें 10 साल पहले आधार कार्ड मिला था और अभी तक एक बार भी अपडेट नहीं कराया है। आधार अपडेट कराने के लिए यूजर्स UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट माय आधार पर जाकर खुद ही अपनी डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। डिटेल्स अपडेट करने के बाद आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर भी मिलेगा। इसके जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके आधार में डिटेल्स कब तक अपडेट हो जाएंगी। आप खुद से अपडेट नहीं कर सकते हैं तो पास के आधार केंद्र जाकर भी ये काम करवा सकते हैं, लेकिन यहां हर डिटेल्स अपडेट करने के लिए 50 रुपए फीस देनी होगी।

WhatsApp Group Join Now


2. दो हजार के नोट बदलने का आखिरी मौका

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 19 मई को 2000 के नोट बंद करने की घोषणा की थी। RBI ने देशवासियों को 2 हजार के नोट बदलने के लिए 4 महीने का वक्त दिया है। ये डेडलाइन 30 सितंबर को खत्म हो रही है।RBI गाइडलाइन के अनुसार, बैंक में नोट बदलने के लिए किसी तरह के कोई डॉक्यूमेंट नहीं देने होंगे। एक बार में ₹20,000 की सीमा तक ₹2000 के नोट बदलवा यानी दूसरे डिनॉमिनेशन में एक्सचेंज करवा सकते हैं। वहीं अगर आपका अकाउंट है तो आप कितने भी 2000 के नोट डिपॉजिट (अकाउंट में जमा) कर सकते हैं। लेन-देन के लिए ₹2000 के नोटों का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं और उन्हें पेमेंट के रूप में रिसीव भी कर सकते हैं। हालांकि, RBI ने 30 सितंबर 2023 तक या उससे पहले इन बैंक नोटों को जमा करने या बदलने की सलाह दी है। एक बार में 20 हजार रुपए तक के नोट बदले जा सकते हैं। ध्यान रहे कि सितंबर में 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। 
 

Tags

Share this story