DA Hike: Janmashtami से पहले मिला केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा ! महंगाई भत्ते में जोरदार उछाल, 47% से ऊपर पहुंचा
DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को तगड़ी खुशखबरी मिली है उनके महंगाई भत्ते में जोरदार उछाल आया है इसके लिए साल 2024 का इंतजार करना होगा. क्योंकि, जुलाई से दिसंबर के महंगाई इंडेक्स के नंबर्स तय करेंगे कि आने वाले साल में DA में कितना इजाफा होगा। बता दें, जुलाई 2023 का AICPI इंडेक्स का नंबर जारी हो चुका है। इसमें 3.3 अंक का सबसे बड़ा उछाल आया है।लेबर ब्यूरो ने AICPI इंडेक्स का नंबर जारी कर दिया है। इसमें 3.3 अंक का उछाल आया है। जून 2023 के 136.4 अंक के मुकाबले 139.7 अंक पर पहुंच गया है. जुलाई का नंबर आने से महंगाई भत्ते का महंगाई भत्ते का स्कोर बढ़कर 47.14 फीसदी पहुंच गया है। इससे पहले ये 46.24 फीसदी पर था. हालांकि, इसका फाइनल नंबर दिसंबर 2023 तक आए आंकड़ों के बाद कैलकुलेट होगा। महंगाई इंडेक्स की बढ़ती रफ्तार से साफ है कि महंगाई भत्ते जनवरी 2024 तक 50 फीसदी का मार्क क्रॉस कर जाएगा।
महंगाई भत्ते में जोरदार उछाल
7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी लेने वाले केंद्रीय कर्मचारियों का जनवरी 2023 से जून 2023 तक के लिए उनके महंगाई भत्ते का ऐलान जल्द होने वाला है। इसमें 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है। मौजूदा दर 42 फीसदी है, जो जनवरी 2023 से लागू है. इसमें 4 फीसदी का इजाफा जुलाई 2023 से लागू होगा. इसके बाद अगला रिविजन जनवरी 2024 के लिए होगा, जिसका ऐलान भी तभी होगा. लेकिन, उसके नंबर्स आना शुरू हो गए हैं।पहले महीने जुलाई 2023 के नंबर्स के मुताबिक, महंगाई भत्ता 47 फीसदी को पार गया है।
अभी 42% मिलता है महंगाई भत्ता
सरकार साल में दो बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है। पहला इजाफा यानी डीए में बढ़ोतरी (DA Hike) बीते 24 मार्च, 2023 को किया गया था और बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जनवरी, 2023 से प्रभावी है. तब सरकार ने डीए में चार फीसदी का इजाफा किया था, जिससे ये 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया था। अब भी इसमें 4 फीसदी की वृद्धि की मांग की जा रही है, लेकिन उम्मीद है कि सरकार डीए 3 फीसदी तक बढ़ा सकती है. बता दें कि बीते दिनों पीटीआई की एक रिपोर्ट में ऑल इंडिया रेलवेमैन फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा के हवाले से कहा गया था कि महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की मांग हो रही है।