7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिली गुड न्यूज, बढ़ेगा महंगाई भत्ता 

 
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिली गुड न्यूज, बढ़ेगा महंगाई भत्ता 

केंद्र सरकार ने 31 जनवरी यानी आज केंद्रीय कर्मचारियों को गुड न्यूज़ देने का फैसला किया हैं। दरअसल आज ही संसद में बजट सत्र शुरू हो गया हैं, जिसमें केंद्र की मोदी सरकार अपने सरकारी कर्मचारियों को सौग़ात पर सौग़ात देती जा रही हैं। केंद्र सरकार ने अब महंगाई भत्ते को बढ़ाने का फैसला किया हैं, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों को ठंड में गुड खाने जैसा अनुभव होगा ।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 31 जनवरी 2022 का दिन बड़ा महत्वपूर्ण होने वाला हैं। इस दिन दिसंबर 2021 AICPI इंडेक्स के आंकड़े आने वाले हैं। इन आंकड़ों से यह साफ हो जाएगा कि जनवरी 2022 में उनका महंगाई भत्ता कितना बढ़ाया गया हैं। उम्मीद की जा रही है कि 3% DA Hike होगा। अगर ऐसा होता है तो DA बढ़कर 34% पर पहुंच जाएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा-खासा इजाफा होना तय हैं। फिलहाल, तो महंगाई भत्ते 31 फीसदी पर ही हैं।

WhatsApp Group Join Now

विशेषज्ञों के मुताबिक, जनवरी 2022 में भी महंगाई भत्ता 3 फीसदी तक बढ़ना लगभग तय ही हैं। DA 31% से बढ़कर 34% हो सकता हैं, AICPI आंकड़ों के हिसाब से नवंबर 2021 तक के आंकड़े अभी तक आ चुके हैं। इसके हिसाब से महंगाई भत्ता (DA) 34% के करीब तक पहुंच चुका हैं, जून 2021 तक के आंकड़ों के हिसाब से जुलाई 2021 में महंगाई भत्ता बढ़ाकर 31% किया गया था।

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिली गुड न्यूज, बढ़ेगा महंगाई भत्ता 
Image credit: Representative image

DA अंक का गणित

जुलाई के लिए कैलकुलेशन- 122.8* 2.88= 353.664
अगस्त के लिए कुलकुलेशन- 123* 2.88= 354.24
सितंबर के लिए कैलकुलेशन- 123.3* 2.88= 355.104
अक्टूबर के लिए कैलकुलेशन- 124.9* 2.88= 359.712
नवंबर के लिए कैलकुलेशन- 125.7* 2.88= 362.016

DA कैल्क्युलेटर जुलाई 2021

हमने जो आपको ऊपर दिए गए आंकड़ों को दिखाया हैं वो नवंबर 2021 तक महंगाई भत्ता 34 फीसदी तक हो चुका हैं। मतलब इसमें 3% का इजाफा भी दिखाई दे रहा हैं। पीछे साल दिसंबर के आंकड़ें भी पक्ष में दिखाई दे रहे थे, अगर इसमें 1 अंक का भी इजाफा होगा तो पिछले साल दिसंबर 2021 तक CPI (IW) का आंकड़ा 126 को भी पार कर जाएगा। इसका मतलब साफ है कि महंगाई भत्ते में 3% का इजाफा होगा ही होगा। केंद्रीय कर्मचारियों को इसके हिसाब से जनवरी 2022 से भुगतान होगा और उनकी सैलरी में इजाफा हो जाएगा।

34% DA पर कैलकुलेशन
3% महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद, कुल DA 34% हो जाएगा। अब 18,000 रुपए की बेसिक सैलरी पर कुल सालाना महंगाई भत्ता 73,440 रुपए होगा। लेकिन, मौजूदा महंगाई भत्ते से अंतर की अगर बात करें तो सैलरी में सालाना इजाफा 6,480 रुपए होगा।

यह भी पढ़े: 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार की सौग़ात, DA में किया इजाफा 

यह भी देखें:

https://youtu.be/wTKKFxFE49Q

Tags

Share this story