7th Pay Commission : इन दो राज्यों की सरकार ने लिया बड़ा फैसला, केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी अब एडवांस सैलेरी
 

 
7th Pay Commission : इन दो राज्यों की सरकार ने लिया बड़ा फैसला, केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी अब एडवांस सैलेरी

7th Pay Commission : हमारी केंद्र सरकार ने 2 राज्य केरल और महाराष्ट्र ने अपने कर्मचारियों को एडवांस सैलरी देने का बड़ा फैसला लिया है। इसके साथ ही आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने पेंशन वाले लोगों को भी पेंशन की रकम अब पहले देने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने यह फैसला ओणम और गणेश चतुर्थी को ध्यान में रखते हुए लिया है, बता दें कि ओणम केरल का लोकप्रिय पर्व है और वही महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाए इसलिए पहले सैलरी देने का फैसला लिया। 

वित्त मंत्रालय ने कहा ये 

बता दे कि वित्त मंत्रालय ने एक बयान के अनुसार सरकार केरल के कर्मचारियों को अगस्त की एडवांस सैलरी देगी, तो वहीं सितंबर के एडवांस सैलरी महाराष्ट्र में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दी जाएगी। केरल में ओणम को देखते हुए सरकार 25 अगस्त शुक्रवार को एडवांस सैलरी और पेंशन जारी कर देगी। वहीं महाराष्ट्र में गणपति पर्व को देखते हुए 27 सितंबर दिन बुधवार को सैलरी और पेंशन दोनों दे दी जाएगी, वहीं वित्त मंत्रालय ने यह भी कहा है कि केरल और महाराष्ट्र में सेवारत केंद्र सरकार के औद्योगिक कर्मचारियों का वेतन भी दी गई तारीखों के अनुसार दी जाएगी,इसके साथ ही वित्त मंत्रालय ने भारतीय रिजर्व बैंक से केरल महाराष्ट्र में स्थित सभी बैंकों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया है। 

WhatsApp Group Join Now

केरल सरकार का बड़ा ऐलान

दरसअल हाल ही में केरल सरकार ने आगामी ओणम त्यौहार के मद्दे नजर राज्य सरकार के कर्मचारियों को ₹4000 का बोनस भी देने की घोषणा की थी, ऐसे सरकारी कर्मचारी जो बोनस के पात्र नहीं है उन्हें 2750 रुपए का विशेष त्यौहार बोनस भी दिए जाएगा। वहीं इस कदम से राज्य के 13 लाख कर्मचारियों और श्रमिकों को काफी ज्यादा फायदा होने वाला है। सेवा पेंशन भोगी और अंशदान पेंशन योजना के तहत सेवानिवृत कर्मचारियों को ₹1000 का त्योहार भत्ता दिया जाएगा, राज्य सरकार के कर्मचारी अपने वेतन पर ₹20000 का त्योहार एडवांस दे सकेंगे वहीं अस्थाई कर्मचारी ₹6000 एडवांस ले सकेंगे। 

Tags

Share this story