DA Hike:खुशखबरी ! इन राज्यों के कर्मचारियों की बढ़ गई सैलरी और पेंशन, जानें पूरी डिटेल्स

 
DA Hike:खुशखबरी ! इन राज्यों के कर्मचारियों की बढ़ गई सैलरी और पेंशन, जानें पूरी डिटेल्स

DA Hike Alert: केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद से देश के कई राज्यों के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी की थी, इसके बाद अब तमिलनाडु सरकार ने भी डीए बढ़ा दिया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 जनवरी, 2023 से अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और अपने पेंशनरों को महंगाई राहत में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इससे राज्य के 16.35 लाख कर्मचारियों और 11 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। 16.35 लाख राज्य कर्मचारियों और यूपी सरकार में सेवारत 11 लाख पेंशनरों के बड़े हित में सरकार ने 1 जनवरी 2023 से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर को 4 प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत से 42 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है।

WhatsApp Group Join Now

रिटायर कर्मचारियों को नकद में होगा पेमेंट

यह 2023 के लिए डीए और डीआर में पहला संशोधन है. पिछले साल जनवरी में संशोधन के बाद, डीए 34% तय किया गया था, जिसे जुलाई 2022 में 4% बढ़ा दिया गया था. यह प्रतिशत कर्मचारी के मूल वेतन पर आधारित है. पांच महीने का एरियर कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

16 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में बुधवार को कहा गया है कि इस कदम से राजकोष पर सालाना 2,366.82 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. सरकार के इस फैसले से 16 लाख सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनभोगियों और परिवार पेंशन पाने वाले को लाभ होगा।

एक अप्रैल, 2023 से लागू

रिलीज में कहा गया है कि यह बढ़ोतरी वित्तीय वर्ष की शुरुआत एक अप्रैल, 2023 से पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू होगी. डीए को 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि आगे भी जब केंद्र सरकार ऐसा कदम उठाएगी तो राज्य सरकार भी उसके अनुरूप डीए में बढ़ोतरी करेगी।

यह भी पढ़ें: Business Idea- फायदा ही फायदा! नाममात्र की इन्वेस्टमेंट और महीने के कमाएं 40 से 50 हजार रुपए, जानिए कैसे?

Tags

Share this story