Petrol Diesel Price Update:महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! उत्पादन में कटौती से 6 प्रतिशत बढ़े क्रूड ऑल के दाम, जानें आज के ताजा भाव
Petrol Diesel Price Update: सऊदी अरब-रूस सहित क्रूड उत्पादन करने वाले ओपेक प्लस देशों ने दिसंबर 2023 तक इसका उत्पादन हर रोज 16.57 लाख बैरल घटाने का फैसला किया है, इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को क्रूड ऑयल की कीमते 6% से अधिक उछल गई। ब्रेंट क्रूड ऑयल प्रति बैरल 85 डॉलर के पार निकल गया, जिससे भारत सहित दुनियाभर में महंगाई और बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है।
भारत में पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ सकती है
लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच तेल निर्यातक देशों के इस कदम से दुनियाभर के साथ भारत में पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ सकती है। साथ ही रियाद और अमरीका के रिश्ते भी तल्ख हो सकते हैं। निवेश फर्म पिकरिंग एनर्जी ने कहा कि क्रूड ऑयल प्रोडक्शन में अचानक हुई इस बढ़ोत्तरी वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें 10 डॉलर प्रति बैरल तक बड़ सकती है। जिससे आने वाले समय में भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
भारत पर कटौती का यह असर होगा
आम लोगों के लिए पेट्रोल-डीजल और महंगा हो सकता है। साथ ही सरकार के वित्तीय घाटे में भी इजाफा होगा और विदेशी मुद्रा भंडार पर भी दबाव बढ़ेगा। आरबीआइएमपीसी की बैठक से पहले क्रूड की कीमतों में तेजी आन भारत के लिए निगेटिव खबर है। इससे आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है। आरबीआई ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। इससे होम लोन सहित सभी लोन महंगे हो जाएंगे। कच्चे तेल की बड़ी कीमतों कई कंपनियों की लागत बढ़ेगी। ऐसे में तेल कंपनियों के मुनाफे पर सीधा असर होगा। जिससे कीमत बढ़ने के आसार नजर आ रहे।
पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी
आज सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई है। नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर है। नोएडा में 96.77 लीटर पेट्रोल मिल रहा है।
ये हैं Petrol Diesel Price Update:
| S.No. | City | Petrol price per Litre (In Rs.) | Diesel Price per Litre (In Rs.) |
| 1. | Delhi | 96.72 | 89.62 |
| 2. | Mumbai | 106.31 | 94.27 |
| 3. | Chennai | 102.63 | 94.24 |
| 4. | Kolkata | 106.03 | 92.76 |
| 5. | Lucknow | 96.47 | 89.76 |
| 6. | Hyderabad | 109.99 | 97.82 |
| 7. | Bengaluru | 101.94 | 87.89 |
| 8. | Jaipur | 108.08 | 93.36 |
| 9. | Ahmedabad | 96.57 | 92.32 |
| 10. | Patna | 107.38 | 94.04 |
घर बैठे चेक करें पेट्रोल और डीजल के रेट
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको गुड्स रिटर्न वेबसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे। इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा।
ये भी पढ़ें: Gold Price Update- सोना पिछले 6 महीने के निचले स्तर पर,चांदी भी टूटी,यहां चेक करें ताजा भाव