Petrol Diesel Price Update: कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, महाराष्ट्र से बंगाल तक घटे पेट्रोल-डीजल के दाम
Petrol Diesel Price Update: ग्लोबल मार्केट में आजकल कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. बता दें कि आज WTI क्रूड 0.52 डॉलर की गिरावट के साथ 76.26 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.53 डॉलर टूटकर 79.80 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है.इस बीच आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों (IOCL) की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में काफी बदलाव दिख रहा है. आज देश के कई शहरों में तेल के दाम बढ़े हैं तो कुछ में नरमी भी आई है.हालांकि, देश के महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नही देखा गया है.
गौरतलब हो कि हर दिन रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट होते हैं. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में अगर बदलाव होता है तो उसे 6 बजे अपडेट करती हैं. बता दें कि 2017 से पहले कीमतें 15 दिन में एक बार अपडेट की जाती थी.
यहां बदले दाम (Petrol Diesel Price Update)
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, आज महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में ईंधन की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है. महाराष्ट्र में पेट्रोल 41 पैसे और डीजल 39 पैसे सस्ता हो गया है. पंजाब में भी पेट्रोल 26 और डीजल 25 पैसे सस्ता हुआ है. उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 25 पैसे की गिरावट है. पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 44 और डीजल 41 पैसे सस्ता हुआ है.
यहां मिल रहा सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल
राजस्थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price) बिक रहा है. गंगानगर में पेट्रोल 113.48 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 98.24 रुपये प्रति लीटर है. वहीं हनुमानगढ़ जिले में पेट्रोल 112.54 रुपये प्रति लीटर पहुंच और डीजल 97.39 रुपये लीटर के भाव बिक रहा है.
ये हैं Aaj Ka Petrol Diesel Ka Bhav
S.No. | City | Petrol price per Litre (In Rs.) | Diesel Price per Litre (In Rs.) |
1. | Delhi | 96.72 | 89.62 |
2. | Mumbai | 105.96 | 94.27 |
3. | Chennai | 102.63 | 94.24 |
4. | Kolkata | 106.03 | 92.76 |
5. | Lucknow | 96.57 | 89.76 |
6. | Hyderabad | 109.99 | 97.82 |
7. | Bengaluru | 101.94 | 87.89 |
8. | Jaipur | 108.08 | 93.36 |
9. | Ahmedabad | 96.57 | 92.32 |
10. | Patna | 107.24 | 94.04 |
यहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के मुताबिक, पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है. जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है.
SMS से चेक करें ताजा रेट (Petrol Diesel Price Update)
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको iocl की वेसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे। इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा।
ये भी पढ़ें: Gold Price Update- सोना पिछले 6 महीने के निचले स्तर पर,चांदी भी टूटी,यहां चेक करें ताजा भाव