Mustard Oil Price Update: यूपी में घट गए सरसों तेल के दाम, खरीदने के बाद ऐसे चेक करें शुद्धता

 
Mustard Oil Price Update: यूपी में घट गए सरसों तेल के दाम, खरीदने के बाद ऐसे चेक करें शुद्धता

Mustard Oil Price Update (June12, 2023): आजकल बाजार में शायद ही कोई ऐसी चीज है, जो बिना मिलावट के न मिलती हो. मसालों से लेकर डेयरी उत्पादों तक हर खाने की चीज की क्वालिटी पर बड़ा सवालिया निशान बना हुआ है. लोगों को मिलावट की मात्रा के बारे में भी पता नहीं होता है और मिलावटी चीज खाने से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है. खाना पकाने का सरसों का तेल भी इससे अछूता नहीं है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे असली और नकली सरसों के तेल की पहचान कर सकते हैं और क्या तेल के ताजा दाम?

ऐसे करें असली सरसों के तेल की पहचान

  1. सबसे पहले आप थोड़ा सरसों का तेल लें और इसे 2 से 3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. अगर तेल की सतह पर सफेद रंग का पदार्थ तैरता हुआ मिले तो समझ लीजिए कि ये सरसों का तेल नकली है.
  2. रबिंग टेस्ट सरसों के तेल की शुद्धता की पहचान करने का एक और सबसे अच्छा तरीका है. अपनी हथेली पर थोड़ा सा तेल लगाएं और इसे जोर से रगड़ें. अगर आपको कोई गंध या रंग दिखता है तो इसका मतलब है कि तेल में कुछ चिकना पदार्थ मिलाया गया है और ये 100 फीसदी शुद्ध नहीं है.
  3. सरसों के तेल की पहचान करने का एक तरीका ये है कि टेस्ट ट्यूब में 5 ग्राम सरसों का तेल लें. अब इसमें नाइट्रिक एसिड मिलाएं. टेस्ट ट्यूब को अच्छी तरह हिलाएं. अगर तेल शुद्ध होगा तो उसके रंग में कोई बदलाव नहीं आएगा. मिलावट की स्थिति में तेल की परत का रंग नारंगी-पीले से बदलकर लाल हो जाएगा. इससे आपको नकली से असली की पहचान करने में मदद मिलेगी.
  4. अब आप असली और नकली सरसों के तेल में अंतर का पता लगा पाएंगे. साथ ही आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी इस बारे में जागरूक करें. ताकि सभी लोग नकली चीजों को सेवन न कर सकें.

कीमतों में आई गिरावट

यूपी में पिछले कुछ दिनों से सरसों के तेल के दाम में गिरावट जारी है जिसके चलते एक महीने में सरसों के तेल के दाम में 43 रुपये की गिरावट देखी गई है. हालांकि आज कोई बदलाव नही देखा गया है. बता दें कि पिछले कुछ समय से तेल के दाम स्थिर ही हैं.

यूपी में पिछले महीने सरसों का तेल 181 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंच गया था. इसी बीच आज सरसों के तेल का दाम (Mustard Oil Price ) महज 133 रुपये प्रति लीटर है. Commodityonline  वेबसाइट के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश में कल भी सरसों के तेल का दाम 136 रूपए था. आपको ये भी बता दें की अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल काफी कम दामों में बिक रहा है.

WhatsApp Group Join Now

यह भी पढ़ें: Business Idea- फायदा ही फायदा! नाममात्र की इन्वेस्टमेंट और महीने के कमाएं 40 से 50 हजार रुपए, जानिए कैसे?

Tags

Share this story