Mustard Oil Price Update: मदर डेयरी ने फिर घटाई एडिबल ऑयल की कीमतें, जानें 1 लीटर सरसों के तेल का ताजा भाव
Mustard Oil Price Update (JUNE 13, 2023): यूपी में सरसों तेल की कीमतों में आज कोई बदलाव नही देखा गया है. Commodityonline वेबसाइट के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश में आज सरसों के तेल का दाम 133 रूपए प्रति लीटर है जबकि कल भी दाम 133 रुपये था. बता दें कि पिछले दो दिन में दाम में 10 रुपये की कमी आई है.
इसी बीच धारा ब्रांड के नाम से खाने के तेल बेचने वाली मदर डेयरी ने अपने सभी एडिबल ऑयल (Edible Oil) के दामों में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने का एलान किया है. नए कीमतों वाले खाने के तेल के स्टॉक अगले हफ्ते से बाजार में उपलब्ध हो जायेंगे. बता दें कि मई 2023 के पहले हफ्ते में भी मदर डेयरी ने सरसों तेल समेत दूसरे खाने के तेल के दामों की एमआरपी में 15 से 20 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने का एलान किया था.
सरकार के दखल के बाद लिया फैसला
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में कमी के बाद पिछले हफ्ते ही केंद्र सरकार ने एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज संस्था को अपने सदस्यों को और दामों में कमी करने को कहा था. सरकार ने 8 से 12 रुपये प्रति लीटर तक दाम घटाने को कहा था. जिसके बाद मदर डेयरी (Mother Dairy) ने ये फैसला किया है. सरकार का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दामों में कटौती के बावजूद पैक्ड खाने के तेल के दामों (Mustard Oil Price Update) में उतनी कमी नहीं की गई है.
Mustard Oil Price Update (Uttar Pradesh)
| शहर | भाव (प्रति लीटर) |
| गाज़ियाबाद | 148 रूपए |
| लखनऊ | 152 रूपए |
| आगरा | 151 रूपए |
| मेरठ | 147 रूपए |
| अलाहाबाद | 156 रूपए |
| अलीगढ़ | 145 रूपए |
| कानपुर | 200 रूपए |
| गौतम बुध नगर | 157 रूपए |
| हाथरस | 154 रूपए |
| रायबरेली | 156 रूपए |
यह भी पढ़ें: Business Idea- फायदा ही फायदा! नाममात्र की इन्वेस्टमेंट और महीने के कमाएं 40 से 50 हजार रुपए, जानिए कैसे?