Mustard Oil Price Update: सरसों तेल ग्राहकों के लिए खुशखबरी, मुनाफे में खरीदी करने का आज सुनहरा मौका! जानें दाम

  
Mustard Oil Price Update: सरसों तेल ग्राहकों के लिए खुशखबरी, मुनाफे में खरीदी करने का आज सुनहरा मौका! जानें दाम

Mustard Oil Price Update (April 9, 2023):  देश के सबसे विराट प्रदेश यानी उत्तर प्रदेश में इन दिनों सरसों तेल ने धमाका कर रखा है। वजह है कीमतों में कमी आना। सरसों तेल के दाम में इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे ग्राहकों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है।  आप भी आराम से सरसों का तेल खरीदकर घर ला सकते हैं, जो मौका आपने गंवाया तो फिर पछताना पडे़गा। यूपी के कई जिलों में तेल 145 से 156 रुपये प्रति लीटर हिसाब से खरीदारी कर सकते हैं। जानकारों के मुताबिक, बेमौसम बारिश से सरसों और लाई की फसल बर्बाद होने से आने वाले दिनों में इसके दाम बढ़ सकते हैं। लेकिन आज दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है इसलिए जाइए और कम कीमत में तेल खरीद कर ले आइए।

आज के सरसों तेल की कीमत

यूपी में आज सरसों के तेल का दाम (Mustard Oil Price ) 3 रुपये की गिरावट के साथ 145 रुपये प्रति लीटर है।Commodityonline  वेबसाइट के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश में कल सरसों के तेल का दाम 148 रूपए था.आपको ये भी बता दें की पिछले महीने सरसों का तेल 181 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंच गया था, जिसके बाद से भाव में लगातार गिरावट जारी है।

Mustard Oil Price Update (Uttar Pradesh)

शहर भाव (प्रति लीटर)
गाज़ियाबाद 148 रूपए
लखनऊ 152 रूपए
आगरा 151 रूपए
मेरठ 147 रूपए
अलाहाबाद 156 रूपए
अलीगढ़ 145 रूपए
कानपुर 200 रूपए
गौतम बुध नगर 157 रूपए
हाथरस 154 रूपए
रायबरेली 156 रूपए

 सरसों के तेल के फायदे भी जानें

  • ब्लड सर्कुलेशन का फ्लो होता है तेज

सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने से ब्लड का फ्लो तेज होता है  जिससे मांसपेशियों में तनाव में सुधार होता है। यह पसीने की ग्रंथियों को भी उत्तेजित करता है, जिससे शरीर से प्रदूषकों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

  • हेयर फॉल से मिलेगी मुक्ति

सरसों के तेल के इस्तेमाल से आप अपने रूखे, डल और झड़ते बालों से निजात पा सकते हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ के अनुसार सरसों का तेल प्रोटीन और ओमेगा-3 अनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है, जो बालों के विकास और पोषण के लिए महत्वपूर्ण सप्लीमेंट है।

  • दातों की तकलीफ में फायदेमंद

दांतों की परेशानी में सरसों का तेल फायदेमंद होता है. मस्टर्ड ऑयल में नमक मिलाकर रगड़ने से लाभ मिलता है। ऐसा करने से दांत भी मजबूत होते हैं।

  • जोड़ों के दर्द 

सरसों का तेल जोड़ों के दर्द को खत्म करता है. यह तेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इससे पूरे शरीर में ब्लड के फ्लो को उत्तेजित करता है। सरसों का तेल से रोज मालिश करने पर गठिया के दर्द से राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Business Idea- फायदा ही फायदा! नाममात्र की इन्वेस्टमेंट और महीने के कमाएं 40 से 50 हजार रुपए, जानिए कैसे?

Share this story

Around The Web

अभी अभी