Mustard Oil Price Update: यूपी में कम हुए सरसों के तेल के दाम, जानें क्या है 1 लीटर का ताजा रेट?

Mustard Oil Price Update (April 3, 2023): देशभर में पिछले काफी दिनों से सरसों के तेल के दाम में काफी उतार-चढ़ाव देखे जा रहे हैं.बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां आज सरसों के तेल के भाव 3 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिली है। यूपी में आज सरसों के तेल का दाम 145 रुपये लीटर है.बता दें कि यूपी में सरसों के तेल के दाम अन्य राज्यों के मुकाबले काफी कम है. गौरतलब हो कि अभी नई सरसों मण्डी में आनी है जिससे तेल के दामों में ओर भी कमी देखी जा सकती है.
कीमतों में आई गिरावट
यूपी आज सरसों के तेल का दाम (Mustard Oil Price ) 3 रुपये की गिरावट के साथ 145 रुपये प्रति लीटर है. Commodityonline वेबसाइट के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश में कल सरसों के तेल का दाम 148 रूपए था। बता दें की पिछले महीने सरसों का तेल का दाम 181 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंच गया था यानि की दाम में 1 महीने में 36 रुपये की गिरावट आई है.
Mustard Oil Price Update (Uttar Pradesh)
शहर | भाव (प्रति लीटर) |
गाज़ियाबाद | 145 रूपए |
लखनऊ | 148 रूपए |
आगरा | 150 रूपए |
मेरठ | 144 रूपए |
अलाहाबाद | 149 रूपए |
अलीगढ़ | 142 रूपए |
कानपुर | 192 रूपए |
गौतम बुध नगर | 147 रूपए |
हाथरस | 144 रूपए |
रायबरेली | 148 रूपए |
यह भी पढ़ें: Business Idea- फायदा ही फायदा! नाममात्र की इन्वेस्टमेंट और महीने के कमाएं 40 से 50 हजार रुपए, जानिए कैसे?