Gold Price Update: इस ऐप की मदद से चेक करें सोने की शुद्धता, खरीदने से पहले जानें गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेट्स

 
Gold Price Update: इस ऐप की मदद से चेक करें सोने की शुद्धता, खरीदने से पहले जानें गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेट्स

Gold Price Update:  इंटरनेशनल मार्केट में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में लगातार उठापटक जारी हैं. इसी बीच राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने - चांदी के भाव (Aaj Ka Sone Ka Bhav) में कोई बदलाव नही देखा गया है. गुड्स रिटर्न से मिली जानकारी के मुताबिक आज आपको 22 कैरट वाले सोने के लिए (22 Carat Gold Price) 55,500 रुपए प्रति दस ग्राम जबकि 24 कैरट वाले सोने के लिए (24 Carat Gold Price) 60,550 रुपए प्रति दस ग्राम देने होंगे.

वहीं, दूसरी तरफ 1 किलो चांदी (Aaj Ka Chandi Ka Bhav) खरीदने के लिए आज आपको 74,500 रुपए चुकाने होंगे. बता दें कि कल चांदी का भाव ( Silver Price in Delhi) 74,500 रुपये था यानि आज भाव में कोई बदलाव नही हुआ है. हालांकि जानकारों का मानना है कि चांदी जल्द ही 80 हजार के स्तर को पार कर सकती है.

WhatsApp Group Join Now

MCX वायदा बाजार का हाल

इंटरनेशनल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू वायदा बाजार में आज सोना फ्यूचर वायदा में कमजोरी दर्ज की गई वहीं चांदी फ्यूचर वायदा में तेजी दर्ज की गई. आपको बता दें कि एमसीएक्स (MCX) पर आज सोना अगस्त वायदा 51 रुपये की कमजोरी के साथ 59,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. वहीं, चांदी जुलाई वायदा 155 रुपये की तेजी के साथ 73,825 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है.

ऐसे चेक करें सोने की शुद्धता (Gold Price Update)

बता दें कि अब आप सोने की शुद्धता घर बैठे भी चेक कर सकते हैं, इसके लिए सरकार ने एक ऐप बनाया गया है जिसका नाम ‘BIS Care app’ है. इस ऐप की मदद से ग्राहक (Consumer) घर बैठे सोने (Gold) की शुद्धता (Purity) की जांच कर सकते हैं. वहीं अगर ग्राहक को कोई शिकायत है तो वो भी इस एप की मदद से कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: लेटेस्ट ट्रेंड में हैं सोने की चेन के ये डिजाइंस, खूबसूरत इतने की सब करेंगे नोटिस

Tags

Share this story