Gold Price Update: ग्लोबल मार्केट मे कमजोरी के बीच आज ये हैं सोने-चांदी के दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
Gold Price Update: ग्लोबल मार्केट में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने के रेट में कोई बदलाव नही देखा गया। गुड्स रिटर्न से मिली जानकारी के मुताबिक आज 22 कैरट वाला सोने का दाम(22 Carat Gold Price) 55,000 रुपए प्रति दस ग्राम है जबकि 24 कैरट वाला सोने का भाव (24 Carat Gold Price) 60,000 रुपए प्रति दस ग्राम है।
चांदी के भाव में आई बढ़ोतरी (Gold Price Update)
गुड्स रिटर्न से मिली जानकारी के मुताबिक चांदी (Silver Price in India) के रेट में आज 500 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। जिसके चलते आज आपको 1 किलो चांदी लेने के लिए 74,500 रुपए चुकाने होंगे। हालांकि चांदी अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से 5 हजार रुपये सस्ती मिल रही है.
MCX वायदा बाजार में आई गिरावट
ग्लोबल मार्केट में आज सोना-चांदी के भावों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है. जिसका असर घरेलू वायदा बाजार में भी देखा जा सकता है। बता करें एमसीएक्स (MCX) की तो वहां पर सोना अप्रैल वायदा 280 रुपये की गिरावट के साथ 59,371 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता हुआ देखा गया है। वहीं, चांदी मई वायदा 431 रुपये की तेजी के साथ 72, 611 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती हुई देखी गई है।
इस तरह चेक कर सकते हैं सोने की शुद्धता (Gold Price Update)
बता दें कि अब आप सोने की शुद्धता घर बैठे भी चेक कर सकते हैं, इसके लिए सरकार ने एक ऐप बनाया गया है जिसका नाम ‘BIS Care app’ है. इस ऐप की मदद से ग्राहक (Consumer) घर बैठे सोने (Gold) की शुद्धता (Purity) की जांच कर सकते हैं। वहीं अगर ग्राहक को कोई शिकायत है तो वो भी इस एप की मदद से कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: लेटेस्ट ट्रेंड में हैं सोने की चेन के ये डिजाइंस, खूबसूरत इतने की सब करेंगे नोटिस