Mustard Oil Price Update: लगातार चौथे दिन कम हुए तेल के दाम, जानें 1 लीटर तेल का ताजा भाव

 
Mustard Oil Price Update: लगातार चौथे दिन कम हुए तेल के दाम, जानें 1 लीटर तेल का ताजा भाव

Mustard Oil Price Update (JUNE 15, 2023): यूपी में सरसों तेल की कीमतों में आज फिर गिरावट दर्ज की गई है. Commodityonline वेबसाइट के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश में आज सरसों के तेल का दाम 131 रूपए प्रति लीटर है जबकि कल दाम 133 रुपये था. यानि की आज दाम में 2 रुपये की गिरावट आई है.बता दें कि नई सरसों मंडी में आने के बाद से भाव पर ब्रेक लग गए हैं. जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 4 दिन में सरसों के तेल के दाम में 12 रुपये की गिरावट आ चुकी है.

जानकारी के लिए बता दें कि इस साल देश में सरसों की खेती का रकबा बढ़ा है. COOIT से मिले आंकड़े के मुताबिक पिछले साल देश भर में 86.04 लाख हैक्टेअर क्षेत्र में सरसों की खेती की गई थी. यह इस साल बढ़ कर 92.48 लाख हैक्टेअर तक पहुंच गया है. जिसके चलते दाम में आगे और कमी आने की उम्मीद है.

WhatsApp Group Join Now

Mustard Oil Price Update (Uttar Pradesh)

शहर भाव (प्रति लीटर)
गाज़ियाबाद 148 रूपए
लखनऊ 152 रूपए
आगरा 151 रूपए
मेरठ 147 रूपए
अलाहाबाद 156 रूपए
अलीगढ़ 145 रूपए
कानपुर 200 रूपए
गौतम बुध नगर 157 रूपए
हाथरस 154 रूपए
रायबरेली 156 रूपए

 

शरीर के लिए होता है काफी फायदेमंद

सरसों का तेल जिसका उत्पादन सरसों के बीजों से किया जाता है, भारतीय पकवानों में काफी इस्तेमाल किया जाता है. सरसों का तेल अपने तेज़ स्वाद, तीखी सुगंध और हाई स्मक पॉइंट के लिए जाना जाता है. बता दें कि सरसों का तेल हमारे शरीर के लिए कभी काफी फायदेमंद होता है.

सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने से ब्लड का फ्लो तेज होता है  जिससे मांसपेशियों में तनाव में सुधार होता है. वहीं इसके इस्तेमाल से आप अपने रूखे, डल और झड़ते बालों से निजात पा सकते हैं. इसके अलावा दांतों की तकलीफ और जोड़ों के दर्द में भी सरसों का तेल काफी फायदेमंद होता है.

यह भी पढ़ें: Business Idea- फायदा ही फायदा! नाममात्र की इन्वेस्टमेंट और महीने के कमाएं 40 से 50 हजार रुपए, जानिए कैसे?

Tags

Share this story