Mustard Oil Price Update: संडे के दिन बनाएं खूब पकवान, सरसों तेल के नहीं बढ़ें दाम, मेरठ से हाथरस तक जानें भाव
Mustard Oil Price Update (JUNE 18, 2023): यूपी में सरसों तेल की कीमतों में आज फिर गिरावट दर्ज की गई है। Commodityonline वेबसाइट के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश में आज सरसों के तेल का दाम 131 रूपए प्रति लीटर है जबकि कल दाम 133 रुपये था. यानि की आज दाम में 2 रुपये की गिरावट आई है। बता दें कि नई सरसों मंडी में आने के बाद से भाव पर ब्रेक लग गए हैं।जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 4 दिन में सरसों के तेल के दाम में 12 रुपये की गिरावट आ चुकी है। जानकारी के लिए बता दें कि इस साल देश में सरसों की खेती का रकबा बढ़ा है। COOIT से मिले आंकड़े के मुताबिक पिछले साल देश भर में 86.04 लाख हैक्टेअर क्षेत्र में सरसों की खेती की गई थी। यह इस साल बढ़ कर 92.48 लाख हैक्टेअर तक पहुंच गया है. जिसके चलते दाम में आगे और कमी आने की उम्मीद है।
Mustard Oil Price Update (Uttar Pradesh)
शहर | भाव (प्रति लीटर) |
गाज़ियाबाद | 148 रूपए |
लखनऊ | 152 रूपए |
आगरा | 151 रूपए |
मेरठ | 147 रूपए |
अलाहाबाद | 156 रूपए |
अलीगढ़ | 145 रूपए |
कानपुर | 200 रूपए |
गौतम बुध नगर | 157 रूपए |
हाथरस | 154 रूपए |
रायबरेली | 156 रूपए |
शरीर के लिए होता है काफी फायदेमंद
सरसों का तेल जिसका उत्पादन सरसों के बीजों से किया जाता है, भारतीय पकवानों में काफी इस्तेमाल किया जाता है. सरसों का तेल अपने तेज़ स्वाद, तीखी सुगंध और हाई स्मक पॉइंट के लिए जाना जाता है. बता दें कि सरसों का तेल हमारे शरीर के लिए कभी काफी फायदेमंद होता है।
सरसों का तेल बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसके लिए आप स्कैल्प की मालिश करें। जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़िया होता है और टूटते बालों से निजात मिलती है। इससे बाल जड़ से मजबूत होते हैं।
सरसों का तेल लगाने से दो-मुंहे बालों की समस्या खत्म होती है। यह सफेद बालों से भी बचाता है। इस तेल के विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई और जिंक उन्हें सफेद होने से बचाकर घना बनाने में मदद करते हैं।
सबसे पहले इसे हल्का गुनगुना कर लें। फिर इसे अच्छी तरह से स्कैल्प और बालों में लगाएं। इसके बाद धीरे-धीरे हल्के हाथों से मसाज करें। 2-3 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने से ब्लड का फ्लो तेज होता है जिससे मांसपेशियों में तनाव में सुधार होता है. वहीं इसके इस्तेमाल से आप अपने रूखे, डल और झड़ते बालों से निजात पा सकते हैं. इसके अलावा दांतों की तकलीफ और जोड़ों के दर्द में भी सरसों का तेल काफी फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें: Business Idea- फायदा ही फायदा! नाममात्र की इन्वेस्टमेंट और महीने के कमाएं 40 से 50 हजार रुपए, जानिए कैसे?