Australia: ‘संसद के अंदर मेरा यौन शोषण हुआ’, जानिए कौन हैं आरोप लगाने वाली ये महिला
Australia MP Lidia Thorpe: ऑस्ट्रेलिया की एक महिला सांसद ने वहां के संसद भवन में उनके साथ यौन उत्पीड़न होने के आरोप लगाए हैं। सांसद लिडिया थोर्प ने गुरुवार को रोते हुए संसद को संबोधित किया। उन्होंने कहा- मुझ पर ताकतवर लोगों ने सेक्शुएल कमेंट्स किए गए, गलत तरीके से छूआ। ये जगह औरतों के काम करने के लिए बिल्कुल सही नहीं है।ऑस्ट्रेलिया की संसद के बारे में ये बयान देने से ठीक एक दिन पहले थोर्प ने बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई सांसद डेविड वैन पर उनका यौन शोषण करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद उन पर अपने आरोप वापस लेने के लिए दबाव डाला जा रहा था।
मुझे ऑफिस से बाहर निकलने में डर लगने लगा था
लिडिया थोर्प ने बताया कि सेक्शुएल असॉल्ट का मतलब हर किसी के लिए अलग हो सकता है। उन्होंने कहा- मुझे ऑफिस से बाहर निकलने में भी डर लगता था। मैं पहले दरवाजे को थोड़ा सा खोलकर देखती थी कि बाहर कोई है तो नहीं। मैं जब भी बिल्डिंग में एंटर करती तो मैं किसी को साथ रखती थी। लिडिया ने ये भी कहा कि उन्हीं की तरह कई और भी हैं जिनके साथ ऐसा हुआ, लेकिन वो अपना करियर खत्म होने के डर से आगे नहीं आईं। वहीं, एक पूर्व सांसद अमेंडा स्टोकर ने भी लिडिया का साथ दिया है। उन्होंने बताया कि 3 साल पहले डेविड वैन ने मुझे दो बार गलत तरीके से छूआ था।
लीडियो थोर्प ऑस्ट्रेलिया की निर्दलीय सांसद
लीडियो थोर्प 2020 से विक्टोरिया से सांसद हैं। एक समय वह ऑस्ट्रेलियन ग्रीन पार्टी की सदस्य थीं, लेकिन 2023 में उन्होंने पार्टी का दामन छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया में लीडियो थोर्प की पहचान मूल निवासियों के आवाज को उठाने वाली नेता के तौर पर होती है। वह हमेशा ही मूल निवासियों को लेकर कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित करती रहती हैं।
ये भी पढ़ें: Indian Railways- Cyclone Biporjoy का बरसेगा कहर! रेलवे ने रद्द की 67 ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट