मार्च के 13 दिनों तक रहेगा Bank holiday, जानिए क्या हैं वजह

 
मार्च के 13 दिनों तक रहेगा Bank holiday, जानिए क्या हैं वजह

मार्च के महीने में अगर आप बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर पढ़नी चाहिए। मार्च एक महीने में आरबीआई की गाइडलाइंस के अनुसार पूरे महीने में 13 दिन तक बैंक बंद रहने वाला हैं। अगर आपको बैंक में मार्च के महीने में काम हैं, तो आप या तो पहले उस काम कर लें नहीं तो आप यह देख लें कि किस-किस दिन बैंक बंद रहेगा। मार्च के महीने में त्योहारो की लंबी फ़ेहरिस्त है।

तो सबसे पहले आप बैंकिंग छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक करे। मार्च महीने में आने वाली शिवरात्रि, होली जैसे कई त्योहार हैं, जिसकी वजह से मार्च में पूरे 13 दिन बैंकों में कोई काम नहीं होने वाला हैं। रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से सभी बैंकों के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती हैं।जिसमें सभी महीने की छुट्टियों की डिटेल्स भी दी गई होती हैं।

WhatsApp Group Join Now

मार्च में 13 दिन की छुट्टियों में 4 रविवार भी शामिल हैं। इसके अलावा ये छुट्टियों की लिस्ट राज्यों के हिसाब से भी निकाली जाती हैं। RBI हर साल जनवरी के महीने में ही पूरे साल की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देता हैं। जिससे आने वाले समय में सरकारी छुट्टियों से किसी भी कर्मचारी और ग्राहकों को किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

मार्च के 13 दिनों तक रहेगा Bank holiday, जानिए क्या हैं वजह
Source- Pixabay

तो चलिए आपको बताते है मार्च में छुट्टियों के दिन :-

1 मार्च 2022 को महाशिवरात्रि की वजह से अगरतला, आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, नई दिल्ली, पणजी, पटना और शिलांग को छोड़ सभी अन्य स्थानों के बैंक बंद रहेंगे।

3 मार्च 2022 को लोसार की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहने वाले हैं।

4 मार्च 2022 को चपचार कुट की वजह से आइजोल में बैंक बंद रहने वाले हैं।

6 मार्च 2022 को रविवार की वजह से साप्ताहिक छुट्टी है।

12 मार्च 2022 को शनिवार यानी महीने का दूसरा शनिवार है, जिसकी वजह से बैंक बंद रहने वाले हैं।

13 मार्च 2022 को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

17 मार्च 2022 को होलिका दहन की वजह से देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बैंक बंद रहने वाले हैं।

18 मार्च 2022 को होली/धुलेटी/डोल जात्रा की वजह से बेंगलुरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद रहने वाले है।

19 मार्च 2022 को होली/याओसांग की वजह से भुबनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद रहेंगे।

20 मार्च 2022को रविवार की वजह से बैंक बंद होंगे।

22 मार्च 2022 को बिहार दिवस की वजह से पटना में बैंक बंद रहेंगे।

26 मार्च 2022 को शनिवार यानी महीने का चौथा शनिवार है इसलिए बैंक बंद होंगे।

27 मार्च 2022को रविवार की वजह से बैंक बंद होंगे।

यह भी पढ़े: RBI ने डिजिटल लोन को लेकर बनाई योजना जल्द जारी करेगा, नई गाइडलाइन

यह भी देखें:

https://youtu.be/P6qSg0FF74E

Tags

Share this story