Vridhjan Pension Scheme 2022: बुर्जुगों की हो गई चांदी, सरकार देगी हर महीने इतनी पेंशन

 
Vridhjan Pension Scheme 2022: बुर्जुगों की हो गई चांदी, सरकार देगी हर महीने इतनी पेंशन

केंद्र सरकार और राज्य सरकार लोगों की भलाई के लिए तरह तरह की योजनाएं लेकर आती हैं। इन योजनाओं के जरिए लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना उद्देश्य होता है। ऐसे ही एक योजना बिहार सरकार के द्वारा शुरू की गई थी। जिसके तहत सरकार द्वारा बुर्जुगों को वित्तीय सहायता दी जाती है। इस योजना का नाम है मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (Mukhyamantri Old Age Pension Yojana)।

Vridhjan Pension Scheme 2022

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (Mukhyamantri Old Age Pension Yojana) के तहत  60 से 79 वर्ष की आयु के बुजुर्गों को हर महीने 400 रुपये और 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को 500 रुपये राशि पेंशन हर महीने पेंशन के रूप में दी जाएगी। आपको बता दें कि यह पेंशन बुजुर्गों को उनकी मृत्यु तक मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now

लेकिन इस योजना का लाभ सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा। यानि सरकारी नौकरी से रिटायर होने वाले व्यक्ति इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

Vridhjan Pension Scheme 2022: बुर्जुगों की हो गई चांदी, सरकार देगी हर महीने इतनी पेंशन

कैसे करें Mukhyamantri Old Age Pension Yojana में आवेदन

योजना के तहत दी जाने वाली पेंशन राशि लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी इसलिए आवेदक के पास बैंक खाता होना अनिवार्य है

  1. सबसे पहले आपको समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. यहां पर आपको होम पेज दिखेगा। होम पेज पर पेंशन के लिए दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपको मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना (Mukhyamantri Old Age Pension Yojana) को आधार से सत्यापित करना होगा।
  4. आधार से सत्यापित करने के लिए आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे आधार के अनुसार जिले का चयन, ब्लॉक योजना, मतदाता संख्या, मतदाता के अनुसार नाम, आधार के अनुसार नाम और जन्म तिथि का चयन करना होगा।
  5. अब आपको Validate Aadhaar पर क्लिक करना होगा।
  6. आधार के वेरिफाई होने के बाद प्रोसीड बटन पर करें, यहां पर एक नया पेज खुलेगा।
  7. नए पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखेगा।
  8. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भर दें। अब आप इसे सबमिट कर दें। इस तरह आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- LPG Subsidy: मौका मौका! गैस सिलेंडर पर मिल रही है 200 की छूट, जानें आप कैसे उठा सकते हैं लाभ

Tags

Share this story