Birth Certificate Online: अब घर बैठे इस तरह आसानी से बनाएं बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, इन स्टेप्स को करें फॉलो

Birth Certificate Online: आज इस लेख के माध्यम से हम आपको जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं इसकी पूरी जानकारी देंगे। जन्म प्रमाण पत्र हर व्यक्ति के जीवन का एक आवश्यक दस्तावेज है, जिसके माध्यम से वह अपने जन्म से जुड़ी सभी जानकारी स्पष्ट कर सकता है। यह सभी नागरिकों के जीवन का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो व्यक्ति की जन्मतिथि और तथ्यों को स्थापित करता है। भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली कई सारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए यह एक सही दस्तावेज है। और भारत सरकार के माध्यम से देश के सभी नागरिकों को उनके राज्य के आधार पर जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित सेवाएं ऑनलाइन जारी भी की गई हैं। इसके साथ ही आपको बता दे की अब नागरिक घर बैठे अपने राज्य के अनुसार जन्म प्रमाण पत्र और ऑनलाइन सेवाओं का लाभ काफी आसानी से मिलता रहेगा।
जन्म प्रमाण पत्र क्या है?
आपको बता दे की शहरी क्षेत्रों में, जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम परिषद द्वारा जारी किया जाता है, वही ग्रामीण क्षेत्रों में, यह कार्य तालुका स्तर पर तहसीलदार प्राधिकरण द्वारा और ग्राम स्तर पर प्राधिकरण द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय द्वारा ही किया जाता है। ध्यान रखें कि जो तरीका हम आपको बता रहे हैं वह तभी काम करेगा जब आप बच्चे के जन्म के 21 दिन के भीतर सर्टिफिकेट बनवा लेंगे। अगर 21 दिन से ज्यादा हो गया है तो आपको ऑफलाइन प्रक्रिया ही अपनानी होगी.
साथ ही आपको बता दे की क्षेत्र के लिए आरबीडी अधिनियम, 1969 के तहत जन्म और मृत्यु के पंजीकरण के लिए सभी क्षेत्रों में रजिस्ट्रारों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जन्म पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अनुसार अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र, प्रसूति या नर्सिंग होम या अन्य संस्थान में जन्म लेने वाले व्यक्ति को बच्चे के जन्म के 21 दिनों के भीतर जन्म रजिस्ट्रार को सूचित करना आवश्यक है। आज के समय में नागरिक जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किए बिना कोई भी काम आराम से नहीं कर सकते हैं। यह जन्म से लेकर जीवन के अंत तक एक आवश्यक दस्तावेज है, जिसके तहत वह सभी सुविधाओं का लाभ निश्चित रूप से प्राप्त कर सकता है।
ये होते है जन्म प्रमाण पत्र के लाभ
- जन्म प्रमाण पत्र के माध्यम से व्यक्ति सभी सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकता है।
- शिक्षण संस्थान में प्रवेश से संबंधित सभी लाभ आपको मिल सकते हैं।
- आयु प्रमाण पत्र का उपयोग बाल विवाह जैसे अपराधों को रोकने के लिए किया जा सकता है।
- आप इस दस्तावेज़ के माध्यम से अपनी व्यक्तिगत जानकारी को प्रमाणित कर सकते हैं।
- जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग किसी भी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के लिए आपकी उम्र साबित करने के लिए एक वैध दस्तावेज के रूप में किया जा सकता है।
- आप जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग करके आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पासपोर्ट संबंधित दस्तावेजों के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
- जमीन-जायदाद संबंधी दावों को लेकर झगड़ा।
- ऑनलाइन आवेदन करने पर लाभार्थी नागरिक को 15 से 20 दिन के अन्दर आयु प्रमाण पत्र प्राप्त हो जायेगा।
- भारत सरकार द्वारा आयु प्रमाण पत्र से संबंधित सभी सेवाओं के लिए पोर्टल लॉन्च किया गया है, इस पोर्टल की मदद से लोग आसानी से जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ये दस्तावेज है सबसे जरुरी
- बच्चे के माता-पिता का आधार कार्ड
- वोटर कार्ड
- राशन पत्रिका
- पते से संबंधित दस्तावेज
- ड्राइविंग लाइसेंस
- बच्चे के अस्पताल से संबंधित सभी प्रकार के दस्तावेज
- अस्पताल द्वारा जारी प्रमाण पत्र
- जन्म के समय अस्पताल की रसीद
- बच्चे के जन्म के एक वर्ष बाद पंजीकरण हेतु शपथ पत्र
बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले आपको crsorgi.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर आपको दायीं तरफ दिए गए साइन-अप बटन पर क्लिक करना होगा।
- रजिस्टर करने के लिए आपको जनरल पब्लिक साइनअप पर क्लिक करना होगा।
- अब एक पॉप-अप खुलेगा जिसमें आपको कुछ विवरण जैसे उपयोगकर्ता नाम, उपयोगकर्ता आईडी, जिला या शहर/गांव, मोबाइल नंबर, जन्म स्थान दर्ज करना होगा।
- फिर पंजीकरण इकाई में उपयोगकर्ता नाम और सक्रिय दिखाई देगा। इसका मतलब है कि आपका क्षेत्र ऑनलाइन पंजीकरण के लिए मान्य है।
- फिर आपको प्राप्त वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें और रजिस्टर टैब पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक धन्यवाद संदेश प्राप्त होगा जिसमें आपकी ईमेल आईडी की जांच की जाएगी।
- फिर आपको अपने ईमेल इनबॉक्स में जाकर मेल चेक करना होगा और उस मेल पर जाकर Set Up A New पासवर्ड पर क्लिक करना होगा।
- पासवर्ड सेट करने के बाद आपको एक बार फिर साइनअप करना होगा.
- साइन अप करने के बाद एक फॉर्म आएगा जिसमें आपको अपने बच्चे का नाम, माता-पिता का नाम और स्थान की जानकारी देनी होगी।
- इसे भरकर 24 घंटे बाद सबमिट कर दें. फिर इसका प्रिंट ले लें और सॉफ्ट कॉपी को कंप्यूटर में अटैच कर लें।
- फिर अपने क्षेत्र के रजिस्ट्रार कार्यालय में जाएं और उनसे या किसी सब-रजिस्ट्रार से फॉर्म संलग्न करवा लें।
- अब आपका काम हो जायेगा।
ऑफलाइन माध्यम से इस तरह जन्म प्रमाण पत्र बनवाये?
- अभ्यर्थी सबसे पहले नगर निगम या नगर पालिका में जाकर फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
- यदि बच्चा अस्पताल में पैदा हुआ है, तो अस्पताल कर्मचारी आपको स्वयं फॉर्म देंगे।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार को इसे सभी दस्तावेजों के साथ उसी कार्यालय में जमा करना होगा जहां से आपने फॉर्म लिया है।
- उसके बाद, रजिस्टर में जन्म के सभी रिकॉर्ड जैसे जन्म तिथि, जन्म स्थान, माता-पिता का नाम, अस्पताल का नाम आदि का सत्यापन किया जाएगा।
- एक बार सभी रिकॉर्ड सत्यापित हो जाने के बाद जन्म प्रमाण पत्र तैयार हो जाएगा।
- 15 से 20 दिनों के बाद जन्म प्रमाण पत्र उम्मीदवार के पंजीकृत पते पर भेज दिया जाएगा या उम्मीदवार स्वयं कार्यालय में जाकर जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है।
जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने से पहले आपको इन महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना होगा, उसके बाद आप जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करें-
- हर राज्य की वेबसाइट पर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की अलग-अलग प्रक्रिया होती है इसलिए आपको अपने राज्य के अनुसार प्रक्रिया जानने के बाद ही आवेदन करना होगा।
- जन्म प्रमाण पत्र मुफ्त में नहीं बनता, इसे बनाने में काफी मेहनत लगती है।
- जन्म प्रमाण पत्र बनवाते समय आपको सारी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
ये भी पढ़ें: 2023 Sarkari Yojana: अब बुढ़ापे का सहारा बनेगी ये सरकारी स्कीम, हर महीने मिलेगा इतना पैसा