Budget 2022: जानिए इस साल बजट में आपके लिए क्या हो सकता है खास

 
Budget 2022: जानिए इस साल बजट में आपके लिए क्या हो सकता है खास

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharamal) 1 फरवरी को अपना चौथा बजट पेश करने की तैयारी में हैं। आपको बता दें, बजट 2022 पेश होने में काफी कम दिन बचे हैं, इसी के साथ इस बार बजट में क्या घोषणा होने की संभावना है। आखिर निर्मला सीतारमण इस साल के बजट में क्या कुछ खास ला सकती हैं, हर आम आदमी यही सोच रहा है।

बता दें, पिछले 2021 साल वित्त मंत्री ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए देश की आम जनता के जीवन को आसान बनाने के लिए कई योजनाएं और नीतियां शुरू की थीं। आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना से लेकर वाहन स्क्रैपिंग नीति तक भारत की जनता के लिए कई घोषणाएं की गईं थीं। 

WhatsApp Group Join Now

इस साल आम आदमी के लिए ये हो सकता है खास

इस साल के बजट में वित्तमंत्री से आशा की जा रही है कि वे आर्थिक सुधार को गति देने के लिए घोषणाएं करेंगीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, निर्मला सीतारमण देश में Entrepreneurship को बढ़ावा देने के लिए भी निर्णय ले सकती हैं। पिछले बजट में, सरकार ने कर व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया था, जिसका अर्थ है कि करदाताओं के लिए कोई महत्वपूर्ण राहत की घोषणा नहीं की गई थी। 

हालांकि, बजट 2022 आम आदमी के लिए कुछ अलग हो सकता है। सरकार ने पिछले बजट 2021 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की गई थी। नए नियम के अनुसार, 75 वर्ष से अधिक उम्र के करदाता, पेंशन और जमा से आय वाले करदाता आयकर रिटर्न से छूट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आने वाले बजट में सरकार द्वारा भारत की शिक्षा नीति और स्वास्थ्य सेवा के में सुधार के लिए नई घोषणाएं की जा सकती है। साथ ही सरकार आम आदमी की सुविधा के लिए नए रेलवे, हवाई मार्ग, राजमार्ग, और जलमार्ग जैसे बुनियादी ढांचे से संबंधित घोषणाएं कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Share Market- आज बाजार रहा फीका, SBI और PNB के शेयरों में आई गिरावट

जरूर देखें:

https://www.youtube.com/watch?v=SqfkxGqhsHI

Tags

Share this story