Business Idea: सौर ऊर्जा से करें अरबों का बिजनेस, जानें कैसे बनी ये लड़की अरबपति!

 
Business Idea: सौर ऊर्जा से करें अरबों का बिजनेस, जानें कैसे बनी ये लड़की अरबपति!

बिजनेस करने का सपना हर किसी का होता है। जब तक आपके पास सटीक Business Idea नहीं होता है ना तब तक आप उसे नहीं कर सकते हैं। बिजनेस करने के लिए पहले आपको तैयारी करनी होती है। इसके बाद उसके बारे में हर छोटी-बड़ी बातों को जानना होता है। उसके बाद स्टेप बाय स्टेप आपको वो चीजें फॉलो करनी होती हैं जो बिजनेस करने के लिए जरूरी होती है। मगर एक ऐसी भी लड़की है जिसने अपने भाई के साथ बिजनेस किया। उस लड़की का ये बिजनेस इतना बड़ा हो गया है कि वो लगभग 800 करोड़ की मालकिन बन चुकी हैं। आज हम आपको उनकी सफलता की कहानी ही बताएंगे जिससे आपको प्रेरणा मिल सके।

सौर ऊर्जा के बिजनेस से ये लड़की कैसे बनी अरबपति?

'सेल्फ मेड युवाओं' में अब निधि गुप्ता नाम भी जुड़ गया है जिन्होंने अपनी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया। निधि गुप्ता ने अपने भाई के साथ बिना किसी डिग्री के अपना एम्पायर खड़ा कर लिाय है। उनके बिजनेस का टर्नओवर 800 करोड़ रुपये है। निधि के दिमाग में ये कमाल का Business Idea कैसे आया? उन्होंने क्या क्या किया इसके बारे में हर किसी को जानना चाहिए। साल 2011 में निधि अपने भाई के साथ मिलकर एक योजना बनाई। इसमें खुद का प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच थी लेकिन ये बिजनेस काफी रिस्की था। मगर निधि ने हार नहीं मानी और अपने सपने की नीव रखी। निधि ने 1,37,000 रुपये निवेश किए और बीकानेर में 4 बीघे जमीन में पहला प्रोजेक्ट शुरू किया। सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट 250 किलोवाट वहां लगाना था।

WhatsApp Group Join Now
Business Idea: सौर ऊर्जा से करें अरबों का बिजनेस, जानें कैसे बनी ये लड़की अरबपति!

निधि ने भाई के साथ मिलकर सरकारी दस्तावेज तैयार करवाए और परमिशन ली। इसके बाद काफी मेहनत की और पहले साल उन्हें 2 करोड़ का फायदा हुआ। धीरे-धीरे मेहनत की और उनका टर्नओवर 70 करोड़ तक पहुंच गई। साल 2013 में वे भारत के रेंज पॉवर में से एक बन गए। उन्होंने लगभग 300 एकड़ की जमीन पर सौर ऊर्जा का बिजनेस शुरू किया। आज की तारीख में उन्होंने अपने इस बिजनेस से 800 करोड़ का सालाना टर्नओवर शुरू कर दिया है। उन्होने कुल 500 मेगावाट की परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

इसे भी पढ़ें: 10 Rupee Note Scheme: बड़ा कीमती है दस का ये नोट, रातोंरात बेचकर बन जाओ चार लाख के मालिक! जानिए तरीका

Tags

Share this story