CNG - PNG के दामों में हुई भारी कटौती, नई दरें रात 12 बजे से लागू

 
CNG - PNG के दामों में हुई भारी कटौती, नई दरें रात 12 बजे से लागू

CNG - PNG Price: पेट्रोल-डीजल की उच्च कीमतों के बीच देश की जनता को आज से राहत मिल सकती है. सरकार के नए आदेश के अनुसार आज से सीएनजी और पीएनजी के दाम 6 से 8 रुपये तक घट सकते हैं। बता दें कि सरकार ने शुक्रवार को नए फॉर्मूले के तहत प्राकृतिक गैस की कीमत निर्धारित कर दी हैं. आज से प्राकृतिक गैस (CNG - PNG) की कीमत 7.92 डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) होंगी। ये कीमतें अप्रेल महीने के लिए निर्धारित की गई हैं. वहीं ग्राहकों के लिए कीमत 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू होगी, जो 31 मार्च, 2025 तक के लिए लागू होगी।

सरकार के इस फैसले के बाद महानगर गैस लि. ने भी सीएनजी के दाम में आठ रुपये प्रति किलो की कटौती की हैं। वहीं पीएनजी के दाम पांच रुपये प्रति एससीएम तक घटा दिए गए है। इसके अलावा अदाणी टोटल गैस ने भी सीएनजी के दाम 8.13 रुपये और पीएनजी के दाम 5.06 प्रति यूनिट तक दाम घटाने का फैसला किया है. बता दें की घटे हुए दाम शुक्रवार आधी रात से लागू हो गए हैं।

WhatsApp Group Join Now

अब हर महीने तय होंगे CNG - PNG के दाम

तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के नए आदेश के मुताबिक, अब प्राकृतिक गैस की कीमतें हर महीने तय की जाएंगी.फिलहाल ये दाम 8 से 30 अप्रैल तक के लिए तय किए गए है। जानकरी के लिए बता दें कि सरकार ने कीमतों का निर्धारण आयात किए गए कच्चे तेल की औसत लागत के 10 फीसदी मूल्य के आधार पर किया गया है। इसके अलावा तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) व ऑयल इंडिया लि. (ओआईएल) के पुराने क्षेत्रों से जिस गैस का उत्पादन होगा उसकी कीमत 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू होगी।

जानकारी के लिए बता दें कि नई दरें मौजूदा कीमतों से एक चौथाई कम हैं। इससे सीएनजी-पीएनजी के दाम में 10 फीसदी तक गिरावट देखी जा सकती है। वहीं क्रिसिल रेटिंग्स ने अनुमान लगाया है कि दोनों गैसों के दाम में 9-11 फीसदी तक गिरावट आ सकती है।

Tags

Share this story