रूस ने किया जंग का एलान तो कच्चा तेल हुआ महंगा, टूटा 8 साल का रिकॉर्ड
रूस और यूक्रेन में जारी तनाव के बीच आज सुबह-सुबह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य कार्यवाही करने का आदेश दे दिया हैं। रूस कच्चे तेल का दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक हैं। दोनो देशों के बीच जारी विवाद में अब दुनिया पर आर्थिक संकट भी गहराने लगा हैं।
रूस मुख्य रूप से यूरोपीय रिफाइनरियों को कच्चा तेल बेचता हैं। इसके अलावा यूरोप को प्राकृतिक गैस देने वाला भी रूस ही हैं। ऐसे में अब यूरोप के देशों को महंगाई की मार झेलनी पड़ सकती हैं। यूरोपीय देशों को लगभग 35 प्रतिशत प्राकृतिक गैस रूस सप्लाई करता हैं। दोनो देशों के तनाव के बीच अभी और भी तनाव झेलना पड़ सकता हैं।
आज पुतिन के युद्ध के एलान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 100 डॉलर प्रति बैरल के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया हैं। 8 वर्षों में पहली बार ब्रेंट क्रूड का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा है। जिसका मुख्य कारण केवल और केवल रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का हैं। रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने आज सुबह-सुबह यूक्रेन के साथ जंग का ऐलान कर दिया हैं।
रूस यूक्रेन में सैन्य अभियान चलाने जा रहा हैं। युद्ध की घोषणा से इस क्षेत्र एनर्जी एक्सपोर्ट में व्यवधान की आशंका बढ़ गई है। जंग के बाद होने वाले नुक़सान में सबसे ज़्यादा असर मध्य एशिया के देशों पर भी पड़ने वाला हैं। इस पूरे मसले पर भारत अभी wait n watch की स्तिथि में हैं। UNSC की आपातकालीन बैठक में भारत ने शांति से बातचीत करने की अपील की हैं ।
यह भी पढ़े: Russia-Ukraine Conflict: व्लादिमीर पुतिन ने Ukraine में सैन्य कार्यवाही के दिए आदेश, अमेरिका को दो-टूक
यह भी देखें: