DA Hike 2023: दिवाली का मिला तोहफा! 4 प्रतिशत बढ़ा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

DA Hike 2023: सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा दिया है। पहले यह 42% था, जो अब बढ़कर 46% पहुंच गया है। महंगाई भत्ता बढ़ने का सीधा फायदा 52 लाख से ज्यादा सेंट्रल गवर्नमेंट कर्मचारियों और 60 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को होगा।तेजी से बढ़ती महंगाई में सरकारी कर्मचारियों के जीवन स्तर को सुचारू ढंग से चलाने के लिए दिया जाने वाला अलाउंस महंगाई भत्ता (DA) कहलाता है। ये पैसा सरकारी कर्मचारियों के अलावा पेंशनर्स को भी मिलता है। इसका कैल्कुलेशन वर्तमान महंगाई दर के मुताबिक हर 6 महीने (जनवरी-जुलाई) में वेतनमान के आधार पर कर्मचारियों के मूल वेतन के अनुसार होता है।
कब से मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता?
बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को हुई मीटिंग में महंगाई भत्ते (DA) पर फैसला लिया गया। केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ DA 1 जुलाई, 2023 से मिलेगा। के कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनर्स को होगा। बता दें कि केंद्र सरकार साल में दो बार जनवरी और जून में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाती है। 2023 की पहली छमाही में सरकार ने कर्मचारियों के डीए को 4 प्रतिशत बढ़ाकर 42% कर दिया था। अब दूसरी छमाही के लिए डीए में बढ़ोतरी कर इसे 46% कर दिया गया है।
46% DA के बाद कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
केंद्रीय कर्माचरियों का DA 46% होने के बाद उनकी सैलरी में अच्छा-खासा इजाफा होगा। उदाहरण के लिए अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी का Basic Pay 24,000 रुपए है, तो फिलहाल 42% के हिसाब से डीए 10,080 रुपए होता है। वहीं, DA 46% होने से सैलरी में 11,040 रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी। यानी कर्मचारी की सैलरी में हर महीने 920 रुपए बढ़ जाएंगे।