Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना, गोल्ड पर गिरे 630 रुपये तो चांदी पर चढ़े 2,000 रुपये, जानें ताजा भाव
Gold Price Today: त्योहारी सीजन समाप्त होने के बाद भी सोने और चांदी के रेट में उतार चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है. वहीं सोने के भाव में लगातार गिरावट होने के बाद आज इसके भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया है. वहीं 3 से लेकर 6 नबंवर तक सोने के रेट में लगातार गिरावट हो जाने से 630 रुपये नीचे चले गए हैं. इसके अलावा चांदी के रेट में आज यानि रविवार को 100 रुपये की मामूली सी तेजी आई है. जबकि 4 से लेकर 6 नबंवर तक चांदी पर 2,000 रुपये का उछाल आया है.
गुड्स रिटर्न से मिली जानकारी के मुताबिक आज यानि शुक्रवार को 22 कैरट वाला सोना 46,220 रुपये और 24 कैरट वाले सोने के दाम 47,220 रुपये प्रति दस ग्राम पर हैं. हालांंकि शहरों के रेट अलग-अलग होते हैं. इसके अलावा चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी लेने के लिए आपको आज 64,400 रुपये देने होंगे. दिल्ली, मुंबई, जयपुर और लखनऊ में इसके रेट यही रहते हैं. जबकि चेन्नई, कोयंबटूर औऱ केरल में रेट अधिक रहते हैं.
शहर का नाम | 22 कैरट (Carrat) | 24 कैरट (Carrat) |
---|---|---|
दिल्ली (Delhi) | ₹45,250 | ₹51,550 |
लखनऊ (Lucknow) | ₹45,610 | ₹48,510 |
जयपुर (Jaipur) | ₹46,240 | ₹48,550 |
महाराष्ट्र (Maharashtra) | ₹46,270 | ₹48,580 |
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) | ₹45,870 | ₹48,160 |
हरियाणा (Haryana) | ₹46,690 | ₹49,020 |
गुजरात (Gujrat) | ₹46,240 | ₹48,550 |
चंदीगढ़ (Chandigarh) | ₹46,690 | ₹49,020 |
पश्चिम बंगाल (West Bengal) | ₹46,850 | ₹49,190 |
राजस्थान (Rajasthan) | ₹46,240 | ₹48,550 |
पुणे (Pune) | ₹46,270 | ₹48,580 |
आपको बता दें सोने की कीमत मांग के हिसाब से भी निर्भर रहती है. माना जाता है कि त्योहारों पर जब सोने की मांग बढ़ जाती है तो इसके भाव में भी इजाफा होने की पूरी उम्मीद होती है. लेकिन जब इसका सीजन नहीं होता है और मांग नहीं होती है तो सोने के रेट धड़ाम से नीचे की तरफ गिर जाते हैं.
ऐसे करें सोने के खरे होने की जांच
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं.
जनता की जेब पर हावी थे Petrol-Diesel के दाम, केंद्र द्वारा हटाई एक्साइज ड्यूटी के बाद कितना बदलाव?
ये भी पढ़ें: जानिए LIC के इस बेहतरीन स्कीम के बारे में,बुढ़ापे के बाद काम आएगा