Gold Price Today: नवरात्र के दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, फटाफट जानिए आज का ताजा भाव
Gold Price Today: नवरात्र कल से प्रारंभ हो गए हैं, जिसके चलते बाजार में रौनक वापस लौट आई है. वहीं आज यानि नवरात्र के दूसरे दिन सोने सस्ता हो गया है इसलिए अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो देर न करें क्योंकि आज सोने के भाव में मामलू सी 20 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है. हालांकि चांदी के रेट में आज कोई बदलाव नहीं देखा गया है.
गुड्स रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक आज सोने पर 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. इस हिसाब से देखा जाए तो 22 कैरट वाले सोने के दाम 47,950 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 52,460 रुपये प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है. इसके अलावा सोने के रेट शहरों के हिसाब से अलग-अलग होते हैं.
Gold Price Today (Sone Ka Bhav)
शहर का नाम | 22 कैरट का भाव (10 gm) | 24 कैरट का भाव (10 gm) |
---|---|---|
चेन्नई {Chennai} | 47,920 | 52,280 |
मुंबई {Mumbai} | 47,740 | 52,090 |
दिल्ली {Delhi} | 47,740 | 52,090 |
कोलकाता {Kolkata} | 47,740 | 52,090 |
बैंगलोर {Bangalore} | 47,740 | 52,090 |
हैदराबाद {Hyderabad} | 47,740 | 52,090 |
केरल {Kerala} | 47,740 | 52,090 |
पुणे {Pune} | 47,810 | 52,160 |
वडोदरा {Vadodara} | 47,810 | 52,160 |
अहमदाबाद {Ahmedabad] | 47,790 | 52,140 |
लखनऊ {Lucknow} | 47,890 | 52,340 |
वहीं चांदी के रेट की बात करें तो (Silver Price in India) आज इसके रेट स्थिर रह गए हैं, इसलिए अगर आप चांदी लेने का मन बना रहे हैं तो 1 किलो चांदी लेने के लिए आपको 66,800 रुपए देने होंगे. बता दें कि कल चांदी पर 800 रुपये की गिरावट आई है.
वहीं गौर करने वाली बात ये है कि पिछले एक हफ्ते में चांदी के रेट पर नजर डालें तो 20 मार्च से 26 मार्च तक चांदी पर 900 रुपये की तेजी आई है. इसलिए बहुत जरूरी होने पर ही चांदी खरीदें क्योंकि पहले के मुकाबले इन दिनों चांदी अच्छी खासी महंगाई सवार है.
ये भी पढ़ें: 50 हजार के Investment करने के बाद होगी लाखों में कमाई, पढ़े पूरी खबर