Gold Silver Price: सोना हुआ सस्ता तो चांदी के बढ़े भाव, जानें 10 ग्राम सोने का रेट
Gold Silver Price: इस बढ़ती महंगाई के बीच अब सोने के दाम थोड़े गिरते हुए नजर आए हैं जहां देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने का भाव ₹100 से फिसलकर 59,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। इतना ही नहीं एचडीएफसी सिक्योरिटी के मुताबिक ग्लोबल स्तर पर सोने के भाव कम रहने की वजह से घरेलू सराफा बाजार में सोना सस्ता होने लगा है, आपको बता दे कि पिछले कारोबारी सत्र में सोने का सौदा 59,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के बराबर भी किया गया है।
घरेलू सर्राफा बाजार की बात करते तो घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 200 रुपये बढ़कर 73,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,904 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी बढ़त के साथ 22.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि निवेशक यूएस फेड की जुलाई बैठक के मिनट्स पर करीब से नजर रख रहे हैं, जो बुधवार देर शाम जारी होने वाला है। इसमें ब्याज दरों को लेकर केंद्रीय बैंक का रुख पता चलेगा.इसके साथ ही शेयरखान, बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक मोहम्मद इमरान ने कहा कि उम्मीद से बेहतर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों ने सोने की अपील को प्रभावित किया और यह 1,900 डॉलर के समर्थन स्तर के करीब रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि निवेशक अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जुलाई की बैठक के मिनट्स जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।