Gold Price Today: आज फिर गिरा सोने का भाव, 47,050 रुपये में घर लाएं 10 ग्राम गोल्ड
Gold Price Today: सोने और चांदी के भाव में ऊतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी रहता है. वहीं सोने पर पिछले दिनों हुई बढ़ोतरी के बाद आज यानि शुक्रवार को इसके रेट में मामूली सी गिरावट दर्ज की गई है. जिसके कारण सोना दो दिनों में सस्सा हो गया है. इसके अलावा चांदी की बात करें तो इसके रेट में आज यानि शुक्रवार को तेजी देखने को मिली है. वहीं आज सोने पर 80 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है तो चांदी के भाव में 200 रुपये प्रति किलोग्रम की इजाफा हुआ है.
गुड्स रिटर्न से मिली जानकारी के मुताबिक आज यानि शुक्रवार को 22 कैरट वाला सोना 47,050 रुपये और 24 कैरट वाले सोने के दाम 48,050 रुपये प्रति दस ग्राम पर हैं. हालांंकि शहरों के रेट अलग-अलग होते हैं. इसके अलावा चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी लेने के लिए आपको आज 65,000 रुपये देने होंगे. दिल्ली, मुंबई, जयपुर और लखनऊ में इसके रेट यही रहते हैं. जबकि चेन्नई, कोयंबटूर औऱ केरल में रेट अधिक रहते हैं.
शहर का नाम | 22 कैरट (Carrat) | 24 कैरट (Carrat) |
---|---|---|
दिल्ली (Delhi) | ₹47,100 | ₹51,380 |
लखनऊ (Lucknow) | ₹45,700 | ₹48,600 |
जयपुर (Jaipur) | ₹47,700 | ₹49,600 |
महाराष्ट्र (Maharashtra) | ₹46,130 | ₹48,440 |
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) | ₹46,130 | ₹48,440 |
हरियाणा (Haryana) | ₹46,540 | ₹48,870 |
गुजरात (Gujrat) | ₹46,090 | ₹48,390 |
चंदीगढ़ (Chandigarh) | ₹46,540 | ₹48,870 |
पश्चिम बंगाल (West Bengal) | ₹46,700 | ₹49,040 |
राजस्थान (Rajasthan) | ₹46,090 | ₹48,390 |
पुणे (Pune) | ₹46,130 | ₹48,440 |
आपको बता दें सोने की कीमत मांग के हिसाब से भी निर्भर रहती है. माना जाता है कि त्योहारों पर जब सोने की मांग बढ़ जाती है तो इसके भाव में भी इजाफा होने की पूरी उम्मीद होती है. लेकिन जब इसका सीजन नहीं होता है और मांग नहीं होती है तो सोने के रेट धड़ाम से नीचे की तरफ गिर जाते हैं.
ऐसे करें सोने के खरे होने की जांच
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं.
इस दिवाली पाएं अपने सभी कर्ज़ों से छुटकारा, जानिए खास पूजा विधी के साथ विशेष मंत्र
ये भी पढ़ें: RBI के पास लगा है सिक्कों का ढेर, कोई नहीं ले रहा है सिक्के तो बैंकों का बढ़ाया इंसेंटिव