Gold Price Today: सोने और चांदी के भाव में नहीं हुआ बदलाव, जानिए आज का ताजा रेट
Gold Price Today: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध होने से सोने पर एकदम से तेजी देखने को मिली है, जबकि देखा जाए तो पहले सोने का भाव 54,000 तक जा चुका है. हालांकि अब गिरकर 52,000 से ऊपर की तरफ पहुंच गया है. वहीं आज यानि सोमवार को बाजार खुलते ही सोने के रेट में कोई बदलाव नहीं देखा गया है.
गुड्स रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक आज यानि सोमवार को 22 कैरट वाले सोने के दाम 48,200 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 52,590 रुपये प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है. इसके अलावा सोने के रेट शहरों के हिसाब से अलग-अलग होते हैं.
Gold Price Today (Sone Ka Bhav)
शहर का नाम | 22 कैरट का भाव (10 gm) | 24 कैरट का भाव (10 gm) |
---|---|---|
चेन्नई {Chennai} | 48,540 | 52,960 |
मुंबई {Mumbai} | 48,200 | 52,590 |
दिल्ली {Delhi} | 48,200 | 52,590 |
कोलकाता {Kolkata} | 48,200 | 52,590 |
बैंगलोर {Bangalore} | 48,200 | 52,590 |
हैदराबाद {Hyderabad} | 48,200 | 52,590 |
केरल {Kerala} | 48,200 | 52,590 |
पुणे {Pune} | 48,300 | 52,690 |
वडोदरा {Vadodara} | 48,250 | 52,640 |
अहमदाबाद {Ahmedabad] | 48,280 | 52,670 |
लखनऊ {Lucknow} | 48,350 | 52,740 |
वहीं चांदी के रेट की बात करें तो (Silver Price in India) आज यानि सोमवार को इसके रेट स्थिर बने हुए हैं. इसलिए अगर आप चांदी लेने का मन बना रहे हैं तो 1 किलो चांदी लेने के लिए आपको 68,900 रुपए देने होंगे.
वहीं गौर करने वाली बात ये है कि पिछले एक हफ्ते में चांदी के रेट पर नजर डालें तो 20 मार्च से 26 मार्च तक चांदी पर 900 रुपये की तेजी आई है. इसलिए बहुत जरूरी होने पर ही चांदी खरीदें क्योंकि पहले के मुकाबले इन दिनों चांदी अच्छी खासी महंगाई सवार है.
ये भी पढ़ें: 50 हजार के Investment करने के बाद होगी लाखों में कमाई, पढ़े पूरी खबर