Gold Price Update: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल,1600 रुपये महंगी हो गई चांदी,जानिए आज के रेट
Aug 10, 2022, 06:38 IST
Gold Price Update: रक्षा बंधन का त्योहारों आ रहा है। इन दिनों एक बार फिर से सर्राफे बाजार में रौनक लौट आई है। वहीं आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से सोने और चांदी में कोई उतार या चढ़ाव देखने को नहीं मिला था। लेकिन आज एक बार फिर सोने और चांदी के भावों में उछाल देखने को मिला। गुड्स रिटर्न से मिली जानकारी के मुताबिक आज अब 22 कैरट सोने का दाम 400 रुपये के उछाल के साथ 47,950 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 440 रुपये के उछाल के साथ 52,310 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। आपको बता दें कि सोने और चांदी के रेट आल टाइम हाई से फिलहाल कम ही चल रहे हैं। ऊपर चढ़ गया चांदी का भाव वहीं बात की जाए चांदी (Silver Price in India) के रेट की तो आज चांदी के रेट में भी 1600 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है, इसलिए आज 1 किलो चांदी लेने के लिए आपको 59000 रुपए देने होंगे। बता दें कि चांदी खरीदने के लिए अगर आप सोच रहे हैं तो ले लीजिए क्योंकि इन दिनों रेट पहले के मुताबिक गिरे हुए ही चल रहे हैं। क्या होता है 22 कैरट और 24 कैरट? जहां 22 कैरट सोने में 9 प्रतिशत अन्य धातु मिली होती है, साथ ही इससे अन्य कई प्रकार के आभूषण भी बनाए जाते हैं। तो वहीं 24 कैरट सोना पूर्ण तरह से शुद्ध माना जाता है। जिसमें 99.9 प्रतिशत सोना पाया जाता है। Gold Price Today (Sone Ka Bhav)
शहर का नाम | 22 कैरट का भाव (10 gm) | 24 कैरट का भाव (10 gm) |
---|---|---|
चेन्नई {Chennai} | 49,000 | 53,450 |
मुंबई {Mumbai} | 47,950 | 52,310 |
दिल्ली {Delhi} | 48,100 | 52,470 |
कोलकाता {Kolkata} | 47,950 | 52,310 |
बैंगलोर {Bangalore} | 48,000 | 52,360 |
हैदराबाद {Hyderabad} | 47,950 | 52,310 |
केरल {Kerala} | 47,950 | 52,310 |
पुणे {Pune} | 47,980 | 52,360 |
वडोदरा {Vadodara} | 47,980 | 52,360 |
अहमदाबाद {Ahmedabad] | 48,000 | 52,360 |
लखनऊ {Lucknow} | 48,100 | 52,470 |