Gold Price Update: 24 कैरेट सोने का प्राइस कर देगा हैरान, चांदी में फिर उछाल
Gold Price Update: क्या आप भी सोना खरीदने का प्लान बना रही है, अगर आप में के घर में कोई शादी का फंक्शन है और आप इस बीच अपने घर वालों के लिए सोना खरीदना चाहते हैं। तो यह खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी है आपको बता दें, कि देश में इस हफ्ते सोने और चांदी के दामों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। खासकर सोने के दाम में तो काफी उतार-चढ़ाव चल रहा है ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा सोच समझ कर खरीद लेगा।
कितना सस्ता हो गया सोना?
पिछले कुछ समय से सोने के भाव में उतर-चढ़ा हमेशा बना ही हुआ है, और अब इसी बीच सोने का भाव 58,891 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह इस हफ्ते सोने का भाव 438 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हो गया. इस हफ्ते सोना सोमवार को सबसे महंगा 58,874 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और शुक्रवार को सबसे सस्ता 58,405 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बिका है।
24 कैरेट सोने की कीमत
आपको बता दे की 18 अगस्त 2023 को 24 कैरेट सोने की अधिकतम कीमत 58,471 रुपये थी. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 58,237 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। बता दे की सभी प्रकार के सोने के रेट की गणना बिना टैक्स के की गई है। इसके साथ ही सोने पर GST शुल्क अलग से देना होगा। इसके अलावा ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है. बता दे की जारी की गई कीमतें अलग-अलग शुद्धता वाले सोने की मानक कीमत के बारे में जानकारी देती हैं।
इस वजह से गिरे सोने के भाव
अब आपको बता दें कि आखिर सोने और चांदी के जो रेट है, उनमें इतना उतार-चढ़ाव क्यों चल रहा है तो आपको बता दें, कि ग्रीटिंग एजेंसी फिच के अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग को AAA से घटाकर AA+ करने के बाद इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड के भाव में नरमी आई है। वही अप्रैल से जून की तिमाही में भारत में गोल्ड की डिमांड में गिरावट भी दर्ज की गई है इसके बाद इनमें उतार-चढ़ाव चल रहा है।