Gold Price Update: सोने के भाव में आई तेजी, फटाफट जानिए 22 और 24 कैरट गोल्ड का दाम
Aug 14, 2022, 07:00 IST

Gold Price Update: त्योहार होने पर सोने के भाव ने रफ्तार पकड़ी है। आज यानि रविवार को सोने के भाव ऊपर चला गया है. वहीं चांदी की बात करें तो आज 400 रुपए सस्ती हो गई है. गुड्स रिटर्न से मिली जानकारी के मुताबिक आज रेट बढ़ने के बाद अब 22 कैरट सोने का दाम 48,300 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 52,690 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है. आपको बता दें कि सोने और चांदी के रेट आल टाइम हाई से फिलहाल कम ही चल रहे हैं.
गिर गया चांदी का भाव
वहीं बात की जाए चांदी (Silver Price in India) के रेट की तो आज चांदी के रेट में 400 रुपए की मामूली सी कमी आई है, इसलिए आज 1 किलो चांदी लेने के लिए आपको 58,500 रुपए देने होंगे. बता दें कि चांदी खरीदने के लिए अगर आप सोच रहे हैं तो ले लीजिए क्योंकि इन दिनों रेट पहले के मुताबिक गिरे हुए ही चल रहे हैं.क्या होता है 22 कैरट और 24 कैरट?
जहां 22 कैरट सोने में 9 प्रतिशत अन्य धातु मिली होती है, साथ ही इससे अन्य कई प्रकार के आभूषण भी बनाए जाते हैं. तो वहीं 24 कैरट सोना पूर्ण तरह से शुद्ध माना जाता है. जिसमें 99.9 प्रतिशत सोना पाया जाता है. Gold Price Today (Sone Ka Bhav)शहर का नाम | 22 कैरट का भाव (10 gm) | 24 कैरट का भाव (10 gm) |
---|---|---|
चेन्नई {Chennai} | 49,000 | 53,450 |
मुंबई {Mumbai} | 47,950 | 52,310 |
दिल्ली {Delhi} | 48,100 | 52,470 |
कोलकाता {Kolkata} | 47,950 | 52,310 |
बैंगलोर {Bangalore} | 48,000 | 52,360 |
हैदराबाद {Hyderabad} | 47,950 | 52,310 |
केरल {Kerala} | 47,950 | 52,310 |
पुणे {Pune} | 47,980 | 52,360 |
वडोदरा {Vadodara} | 47,980 | 52,360 |
अहमदाबाद {Ahmedabad] | 48,000 | 52,360 |
लखनऊ {Lucknow} | 48,100 | 52,470 |