Gold Price Update: क्या फिर से 50,000 रुपए पहुंचेगा सोने का भाव? जानिए इस पर एक्सपर्ट का कहना
Gold Price Update: शादी की सीजन में सोने का भाव आसमान छू रहा है जिसके कारण दुकानदार भी हैरान हैं, हालांकि सीजन में सोने का भाव ऊपर जाना लाजमी है लेकिन दुकानदारों का अनुमान था कि सोन का गिरना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हुआ और सोने ने करवट मार ली है. वहीं ग्राहक के दिमाग में सवाल घूम रहा है कि क्या फिर से सोने का भाव 50,000 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच सकते है तो चलिए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय...
वहीं सोने के भविष्य को लेकर आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड के करेंसीज एंड कमोडिटीज बिजनेस सेगमेंट के डायरेक्टर नवीन माथुर का कहना है कि सोने के दाम को लेकर कह सकते हैं कि इनके दाम में ना तो ज्यादा तेजी आएगी और ना ही ज्यादा गिरावट दर्ज की जाएगी. हालांकि ट्रेंड नीचे का ही लग रहा है तो सोना एक बार फिर 51000 से 50,000 रुपये या इसके आसपास की रेंज में आ सकता है.
गुड्स रिटर्न से मिली जानकारी के मुताबिक आज सोने के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है इसलिए आज 22 कैरट वाले सोना 48,600 रुपये और 24 कैरट वाला गोल्ड 53,020 रुपये प्रति दस ग्राम है. देखा जाए तो पिछले दो दिनों से सोने का भाव लगातार ऊपर की तरह भाग रहा है.
Gold Price Update Today (Sone Ka Bhav)
शहर का नाम | 22 कैरट का भाव (10 gm) | 24 कैरट का भाव (10 gm) |
---|---|---|
चेन्नई {Chennai} | 49,400 | 53,890 |
मुंबई {Mumbai} | 47,800 | 52,150 |
दिल्ली {Delhi} | 47,950 | 52,300 |
कोलकाता {Kolkata} | 47,800 | 52,150 |
बैंगलोर {Bangalore} | 47,850 | 52,200 |
हैदराबाद {Hyderabad} | 47,800 | 52,150 |
केरल {Kerala} | 47,800 | 52,150 |
पुणे {Pune} | 47,830 | 52,180 |
वडोदरा {Vadodara} | 47,830 | 52,180 |
अहमदाबाद {Ahmedabad] | 47,850 | 52,200 |
लखनऊ {Lucknow} | 47,950 | 52,300 |
आज स्थिर रहा चांदी का भाव
वहीं बात की जाए चांदी (Silver Price in India) के रेट की तो आज यानि रविवार को भाव नहीं खुला. इसलिए आज आपको चांदी लेने के लिए 61,000 रुपए ही देने होंगे. बता दें कि चांदी खरीदने के लिए अगर आप सोच रहे हैं तो फटाफट खदीदारी कर लें क्योंकि इस समय रेट कम ही चल रहे हैं.
क्या होता है 22 कैरट और 24 कैरट?
जहां 22 कैरट सोने में 9 प्रतिशत अन्य धातु मिली होती है, साथ ही इससे अन्य कई प्रकार के आभूषण भी बनाए जाते हैं. तो वहीं 24 कैरट सोना पूर्ण तरह से शुद्ध माना जाता है. जिसमें 99.9 प्रतिशत सोना पाया जाता है.
ये भी पढ़ें: क्या आपको पता है घर में सोना रखने की भी होती है लिमिट ? कहीं महिलाएं तो नहीं कर रही ये गलती, जानें नियम