Gold Shopping Tips: धनतेरस पर जालसाजों से सावधान, सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

 
Gold Shopping Tips: धनतेरस पर  जालसाजों से सावधान, सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

Gold Shopping Tips: दिवाली के त्योहार पर लोग अलग-अलग चीजें खरीदते हैं। धनतेरस पर लोग सोना भी खरीदते हैं, क्योंकि सोना खरीदना शुभ भी माना जाता है। खासकर की लोग दिवाली और धनतेरस के मौके पर सोने की काफी खरीदी करते हैं। लेकिन इस त्योहारी सीजन में जरूरी हो जाता है कि अगर आप सोना खरीद रहे हैं, तो आप कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना यकीनन आप ठगी के शिकार भी हो सकते हैं। इन बातों का रखना होगा ध्यान।

गोल्ड खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

1.सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रख सकते हैं आप

पक्का बिल जरूर लेंअगर आप इस धनतेरस या दिवाली के मौके पर सोना खरीद रहे हैं, तो ध्यान दें कि पक्का बिल जरूर लें। इससे होगा ये कि अगर आप आगे चलकर सोने को बेचते हैं या उसमें कुछ दिक्कत निकलती है, तो फिर ये बिल आपकी मदद कर सकता है। बस ध्यान रहे कि कच्चा नहीं बल्कि पक्का बिल लें।

WhatsApp Group Join Now

2.होलमार्क देखें

अगर आप सोने की खरीद कर रहे हैं, तो असली-नकली सोने में फर्क जरूर करें। वरना आपके साथ ठगी भी हो सकती है। इसके लिए हमेशा सोना खरीदते समय होलमार्क का निशान जरूर देखें। ये असली-नकली सोने के साथ ही इसकी शुद्धता की भी पहचान करता है।

3.टांके का ध्यान रखें

सोना खरीदते समय सबसे ज्यादा जरूरी ये भी है कि आप ये जानें कि आपके सोने में कितना टांका लगा है। दरअसल, जब सोने की ज्वेलरी बनती है, तो इसमें अलग से चांदी, तांबे, रांगा या अन्य धातुओं का टांका लगाते हैं। इसलिए ये जान लें कि आपके कितने ग्राम सोने में कितने ग्राम का टांका लगा है।

4.विश्वसनीय जगह से खरीदें

इस दिवाली या धनतेरस सोना खरीदते समय सिर्फ वहीं से सोना खरीदें जो विश्वसनीय जगह हों। आप किसी बड़े और नामी स्टोर से सोना खरीद सकते हैं, लेकिन किसी ऐसी जगह से सोना न खरीदें जहां आपके साथ धोखा हो जाए।

ये भी पढ़ें- Gold Price Update: दिवाली से पहले धमाका! सोने और चांदी के दामों में आई इतनी गिरावट, जानें सर्राफा बाजार का हाल

Tags

Share this story