Gold Silver Price: नवरात्रि के आखिरी दिन कम हुए सोने-चाँदी के रेट, जानें 10 ग्राम गोल्ड का रेट
Gold Silver Price: आज नवरात्रि का आखिरी दिन है। नवरात्रि के पहले दिन से ही लोग मां दुर्गा को चढ़ाने के लिए सोने-चांदी की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इस खरीदारी के बीच सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले आज सोने-चांदी की कीमतें जान लें।
आज 23 अक्टूबर के दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें जारी हो गई हैं। नवरात्र शुरू होते ही सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला। हालांकि, नवरात्रि के दूसरे दिन से सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता देखी गई। गुरुवार से फिर सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। आज की बात करें तो सोने की कीमत में स्थिरता देखी जा रही है।

आज 23 अक्टूबर को दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 61,750 रुपये है. कल यानी रविवार को भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 61,750 रुपये ही थी। अगर 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसकी कीमत 56,600 रुपये प्रति किलोग्राम है. कल भी इसकी कीमत 56,600 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
चांदी के भी बड़े रेट
जहां लगातार कुछ दिनों से सोने की कीमत में बढ़ोतरी हो रही थी. चांदी की कीमत सोमवार से स्थिर बनी हुई है। इसके बाद शुक्रवार को चांदी की कीमत में 500 रुपये की गिरावट आई। रविवार को चांदी 1200 रुपये महंगी हो गई. आज की बात करें तो चांदी की कीमत 75,300 रुपये प्रति किलोग्राम है. कल यानी रविवार को भी इसकी कीमत 75,300 रुपये प्रति किलो ही थी.