Gold Price Update: सोने के दाम में आई गिरावट तो चांदी भी हो गई सस्ती, जानिए रेट में आज कितना आया बदलाव

Gold Price Update: सोने और चांदी का भाव रोजाना सुबह 9 बजे के बाद खुलता हैं, जो कि दिनभर के लिए लागू रहता है। गुड्स रिटर्न से मिली जानकारी के मुताबिक रेट में तेजी गिरावट आने के बाद अब 22 कैरट सोने का दाम 47,600 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 51,930 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है. बता दें कि अगर आप गोल्ड के गहने की सोच रहे हैं तो जरा ठहर जाएं, क्योंकि इस दिनों सोने पर तेजी चल रही है.

Gold Price Today (Sone Ka Bhav)
शहर का नाम | 22 कैरट का भाव (10 gm) | 24 कैरट का भाव (10 gm) |
---|---|---|
चेन्नई {Chennai} | 46,720 | 50,970 |
मुंबई {Mumbai} | 46,850 | 51,110 |
दिल्ली {Delhi} | 46,850 | 51,110 |
कोलकाता {Kolkata} | 46,850 | 51,110 |
बैंगलोर {Bangalore} | 46,850 | 51,150 |
हैदराबाद {Hyderabad} | 47,600 | 51,110 |
केरल {Kerala} | 47,600 | 51,110 |
पुणे {Pune} | 46,850 | 51,140 |
वडोदरा {Vadodara} | 46,850 | 51,140 |
अहमदाबाद {Ahmedabad] | 46,900 | 51,160 |
लखनऊ {Lucknow} | 47,000 | 51,260 |
जानिए चांदी का भाव
वहीं बात की जाए चांदी
(Silver Price in India) के रेट की तो आज इस पर 2,000 रुपए की गिरावट आई है. इस हिसाब से 1 किलो चांदी लेने के लिए आज आपको 56,900 रुपए देने होंगे. आपको बता दें कि चांदी के रेट ज्यादातर शहरों में एक से ही होते हैं
क्या होता है 22 कैरट और 24 कैरट?
जहां 22 कैरट सोने में 9 प्रतिशत अन्य धातु मिली होती है, साथ ही इससे अन्य कई प्रकार के आभूषण भी बनाए जाते हैं. तो वहीं 24 कैरट सोना पूर्ण तरह से शुद्ध माना जाता है. जिसमें 99.9 प्रतिशत सोना पाया जाता है.
कैसे पहचानें सोना असली है या नकली?
कई बार हमारे मन में यह प्रश्न उठता है कि सोने की शुद्धता कैसे जांचें? इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप उस पर लगा हॉलमार्क देखें, जिसे Bureau of Indian Standards (BIS) द्वारा सोने की शुद्धता जांचने के लिए दिया जाता है. जोकि कैरट के आधार पर अलग-अलग होता है. जैसे 18 कैरट सोने पर 750, 21 कैरट पर 875 और 22 कैरट सोने पर अधिकतर 916 लिखा होता है. जबकि 23 कैरट पर 958 और 24 कैरट सोने पर 999 लिखा होता है.
इस प्रकार, सोना जितने अधिक कैरट का होगा, वह उतना ही शुद्ध होगा. इसी तरह से आप सोने की शुद्धता पहचान सकते हैं. सोने की शुद्धता आप सरकार द्वारा बनाए गए बीआईएस केयर एप (BIS care app) की मदद से भी जांच सकते हैं. इस एप के जरिए आप ना केवल सोने की शुद्धता जांच सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं.