Gold Price Update: कई दिनों बाद बदला सोना-चांदी का तेवर, जानें आज कितना हुआ रेट
 

 
Gold-Silver Price: आज फिर गिरे सोने-चांदी के रेट, जानिए 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Update:सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भावों में  गिरावट देखने को मिली। सोने का भाव प्रति दस ग्राम 650 रुपये लुढ़क गया तो चांदी में 1000 रुपये प्रति किलो की कमी आ गई।जानकारों का मानना है कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ट्रेजरी यील्ड में सुधार की वजह से सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है।अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो कमोडिटी एक्सचेंज (Comex) पर गोल्ड की कीमतें पिछले 6 महीने के सबसे निचले स्तर पर चली गई हैं

58,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया सोना

 दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के भाव 650 रुपये लुढ़क कर 58,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। इसकी तुलना में बुधवार को दिल्ली में सोने का भाव 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ (HDFC Securities) के मुताबिक घरेलू बाजार में सोने की इस गिरावट के लिए काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई कमजोरी ही जिम्मेदार है। चांदी के रेट भी गुरुवार को 1000 रुपये की भारी कटौती के साथ 73,100 रुपये प्रति किलो पर आ गए।

WhatsApp Group Join Now

इस तरह पहचानें सोने की शुद्धता

बता दे की सोने की शुद्धता की पहचान के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क्स दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण की शुद्धता 99.9, 23 कैरेट की 95.8, 22 कैरेट की 91.6, 21 कैरेट की 87.5 और 18 कैरेट की 75.0 ग्राम लिखी होती है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। 

Tags

Share this story