Gold-Silver Price: सोने और चांदी के भाव में तेजी बरकरार, जानें क्या है 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट

 
gold rate

Gold-Silver Price:  राखी के त्योहार के बाद  सोना और चांदी महंगा हो गया है। सोने की कीमत 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं, चांदी की कीमत 74 हजार रुपये प्रति किलोग्राम से भी ज्यादा है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 59267 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 74671 रुपये है।  22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 54,700 प्रति दस ग्राम है।


सोने-चांदी की कीमत? 


आपको बता दे की ibjarats.com के मुताबिक 995 शुद्धता वाले दस ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 59030 रुपये हो गई है. वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाला 10 ग्राम सोना आज 54,289 रुपये हो गया है। साथ ही इसके अलावा 750 शुद्धता (18 कैरेट) वाले सोने की कीमत 44,450 रुपये पर आ गई है। वहीं, 585 शुद्धता वाला सोना महंगा होकर आज 34671 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 999 शुद्धता वाली एक किलो चांदी की कीमत आज 74671 रुपये हो गई है। 

WhatsApp Group Join Now

मिस्ड कॉल से जानें सोने-चांदी के रेट 


इसके साथ ही अगर आप घर बैठे सोने चांदी का रेट जानना चाहते है, तो आप घर बैठे भी जान सकते है जी हा आपको बता दे, की 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के आभूषणों की खुदरा दरें, जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। दरें कुछ समय के भीतर एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध होंगी। इसके अलावा लगातार अपडेट के लिए आप www.ibja.co या ibjarate.com चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी कीमतों में अलग-अलग शुद्धता वाले सोने की मानक कीमत की जानकारी मिलती है। ये सभी कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले की हैं. आईबीजेए द्वारा जारी दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है। आपको बता दें कि आभूषण खरीदते समय टैक्स शामिल होने के कारण सोने या चांदी के रेट अधिक होते हैं।

Tags

Share this story