Gold Price: नवरात्रि से पहले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, एक्सपर्ट से जानें खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान 

 
Gold-Silver Price: आज फिर गिरे सोने-चांदी के रेट, जानिए 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट


Gold Silver Rates Today: सोने व चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है। ऐसे में अगर आप सोने व चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो आज का दिन काफी मुफिद साबित हो सकता है. बाजार जाने से पहले यहां सर्राफा कारेट जरूर चेक कर लें। झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 54,200 रुपए व 24कैरेट प्रति10 ग्राम सोने का भाव 56,910 रुपए दर्ज किया गया.चांदी प्रति किलो 73,500 रुपए के भाव से बेची जाएगी।सर्राफा व्यापारी विशाल सोनी  ने  बताया सोने व चांदी के भाव गिरावट दर्ज की गई।  प्रति किलो चांदी के भाव में आज 2000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। आज चांदी प्रति किलो 73,500 रुपए के भाव से बेची जाएगी। जबकि कल भी (मंगलवार)शाम तक चांदी 75,500 रुपए की दर से बेची गई थी।

सोने के भाव गिरे

22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में करीब 600 रुपए की गिरावट दर्ज की गयी है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 54,800 रुपए बिका. आजइसकी कीमत 54,200 रुपए तय की गई है. यानी दाम में 600 रुपए की गिरावट देखी गयी है. वहीं, मंगलवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 57,540 रुपए के भाव से खरीदा. आज इसकी कीमत 56,910 रुपए तय की गयी है. यानी भाव में 630 रुपए की गिरावट आई है। 

WhatsApp Group Join Now

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल

सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें
हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदे.यही सोने की सरकारी गारंटी है
आपको बताते भारत के एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है
 सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होता है
जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें।
 

Tags

Share this story