Haryana Budget 2022 : मनोहरलाल खट्टर ने किया हरियाणा के बजट का ऐलान, जाने किस दिन होगा पेश

 
Haryana Budget 2022 : मनोहरलाल खट्टर ने किया हरियाणा के बजट का ऐलान, जाने किस दिन होगा पेश

Haryana Budget 2022: केंद्र सरकार के बजट के ऐलान के बाद अब धीरे-धीरे सभी राज्यों की विधानसभा शुरू होने लगी हैं। हर राज्य सरकार बजट पेश कर रही हैं। पहले झारखंड फिर बिहार और अब हरियाणा की राज्य सरकार अपने राज्य का बजट पेश करने जा रही हैं। आपको बता दे कि हरियाणा में BJP और JJP के गठबंधन की सरकार हैं।

सीएम मनोहरलाल खट्टर के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार साल 2022-23 का बजट पेश करने जा रही हैं। Budget पेश करने की तिथि का ऐलान भी हो गया हैं। सीएम मनोहर लाल खट्टर आगामी 8 मार्च को प्रदेश का बजट पेश कर देंगे। आपको बता दे कि राष्ट्रपति के सम्बोधन के बाद लोकसभा में बजट सत्र शुरू होता हैं।

WhatsApp Group Join Now

तो ठीक वैसे ही राज्य के राज्यपाल के सम्बोधन के बाद राज्य में बजट सत्र शुरू होता हैं।हरियाणा की विधानसभा का बजट सत्र 2 मार्च से शुरू हो चुका हैं । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के वित्त मंत्री भी हैं। वह अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कुल तीसरी बार बजट पेश करने जा रहे हैं। सरकार को बजट पेश करने के बाद विपक्ष की आलोचना भी झेलनी होगी ।

Haryana Budget 2022 : मनोहरलाल खट्टर ने किया हरियाणा के बजट का ऐलान, जाने किस दिन होगा पेश
Image Credit: Manohar Lal Khattar/Twitter

यह budget 2022 सत्र 2 मार्च से लेकर होली के बाद 22 मार्च तक चलने वाला है। लेकिन बजट पेश होने के बाद 6 दिन की छुट्टी रहेगी। बजट पर चर्चा कुल चार दिन तक होने वाली हैं। हरियाणा सरकार ने राज्य की विधानसभा सचिवालय में इस बजट सत्र का अनुमानित शेड्यूल भेज दिया हैं।

हरियाणा के इस बजट सत्र का शेड्यूल तय होने के बाद सभी विभागों के पास इससे सम्बंधित प्रश्न भेज दिए गए हैं। जिनके जवाब राज्य सरकार अब तैयार कर वा रही है। वहीं बजट को लेकर प्री बजट की चर्चा अब पूरी हो चुकी हैं। पिछली बार शीतकालीन सत्र के दौरान में विपक्ष की मांग पर बिजनेस एडवाइजरी कमेटी ने इस सत्र दो दिन के लिए आगे बढ़ा दिया था।

यह भी पढ़े : Haryana Budget 2022- आज बजट सत्र में विधेयक हुआ पेश, ऐसे तरीकों से धर्मांतरण कराने पर होगी जेल

यह भी देखे:

https://youtu.be/UJYigad3QTE

Tags

Share this story