घर बैठे आसानी से आसानी से इस तरह करें Aadhar Card में एड्रेस अपडेट

 
घर बैठे आसानी से आसानी से इस तरह करें Aadhar Card में एड्रेस अपडेट

Aadhar Card: आज के समय में आधार कार्ड हमारे लिए एक बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट बन गया है, यह किसी शख्स की आईडी के तौर पर हर जगह काम आता है। इसमें लोगों के मोबाइल नंबर और नाम पता कई सारी पूरी जानकारी होती है। काफी लोगों को देखा गया है कि लोग शहर या पता अपना जब बदलते हैं तो आधार कार्ड को भी अपडेट करना बहुत जरूरी होता है। लेकिन आज के बिजी शेड्यूल में किसी के पास इतना समय नहीं हो पता है कि वह बाहर जाकर अपने आधार कार्ड का काम कर सके, लोगों को यह काम काफी ज्यादा झंझट भर भी लगता है। लेकिन आपको बता दे कि ऐसा बिल्कुल नहीं है आज हम आपको एक खास तरीका बताने वाले हैं जिसके चलते आप कुछ ही देर में अपना आधार कार्ड ठीक कर सकते हैं वो भी घर बैठे-बैठे, जी हां आज हम आपको आधार कार्ड अपडेट करने के लिए एक ऑनलाइन तरीका बताने वाले हैं लेकिन इसके लिए ₹50 का भुगतान आपको ऑनलाइन जमा करना जरुरी होगा, तो लिए इसकी पूरी डिटेल आपको देते हैं। 

इस तरह करें एड्रेस चेंज

अगर आप अपने आधार कार्ड में ऐड्रेस अपडेट करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद यहां पर लोगिन करने पर आपको अपना आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड को डालें और सेंड ओटीपी पर क्लिक करें, इसके बाद आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जिसको डालकर लॉगिन करना होगा इसके बाद आपको आधार अपडेट करने का ऑप्शन दिखेगा जिसमें स्पीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन को आपको चुनना होगा। इसके बाद एड्रेस को सेलेक्ट कर प्रोसीड तो आधार अपडेट पर क्लिक करें इतना करने के बाद आपके सामने पहले दिया जा चुका एड्रेस आएगा जिसके बाद नए एड्रेस को आपको डालना होगा, इसके बाद सभी दस्तावेजों को सबमिट करना होगा जिसमें नया पता दिया गया हो इसके बाद नेक्ट पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने पेमेंट का ऑप्शन दिखेगा जिसमें यूपीआई नेट बैंकिंग या फिर कार्ड आदि से पेमेंट की जाती है जैसे ही आप पेमेंट करते हैं आपको रसीद मिल जाती है इसके बाद दो दिनों में आपका आधार अपडेट हो जाएगा। 

WhatsApp Group Join Now

आधार कार्ड बनवाना है जरुरी 

आपको बता दें कि इस साल जुलाई के अंत तक 134 करोड़ से ज्यादा आधार कार्ड बनाए गए थे, वही मंत्रालय ने यह भी बताया कि करीब 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 90 फीसदी लोगों के आधार कार्ड बन चुके हैं।  रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ जुलाई महीने में ही करोड़ों लोगों ने अपना आधार कार्ड अपडेट कराया है, इसके लिए कई लोगों ने ऑनलाइन पोर्टल और आधार सेंटर की मदद ली है, अब तक यानी जुलाई महीने में करोड़ों लोगों ने अपने आधार कार्ड की बायोमेट्रिक डिटेल्स डेमोग्राफिक अपडेट कराई है।

Tags

Share this story