ICICI Bank ने की बल्क फिक्सड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, निवेश करने पर मिल रहा बंपर रिटर्न

 
ICICI Bank ने की बल्क फिक्सड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, निवेश करने पर मिल रहा बंपर रिटर्न

ICICI Bank: RBI के रेपो रेट को बरकरार रखने के बावजूद देश के बड़े बैंक ICICI Bank ने अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. बता दें कि बैंक ने Bulk Fixed Deposit पर दी जाने वाली ब्याज दर में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. बैंक वेबसाइट के अनुसार, 7 दिन से 10 साल तक की अवधि के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है. ICICI Bank की वेबसाइट के मुताबिक, संशोधित दरें 6 अप्रेल, 2023 से प्रभावी हैं.

कितना ब्याज मिलेगा ?

ICICI Bank की वेबसाइट के मुताबिक,अगर ब्याज दर की बात करे तो बैंक 4.75 प्रतिशत से लेकर अधिकतम 7.25 प्रतिशत तक की ब्याज दर की पेशकश करता हैं. वहीं सीनियर सिटीजन को रेगुलर कस्टमर की तुलना में कोई अतिरिक्त ब्याज नही दिया जाएगा. इसके अलावा अगर कोई ग्राहक 2 करोड़ से ज्यादा और 5 करोड़ से कम की एफडी करवाता है तो उसे भी ब्याज में बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा.

WhatsApp Group Join Now

ICICI Bank FD Rate (2 करोड़ रुपये से कम)-

  • 7 दिन से 29 दिन- 4.75
  • 30 दिन से 45 दिन - 5.50
  • 46 दिन से 60 दिन- 5.75
  • 61 दिन से 90 दिन - 6.25
  • 91 दिन से 184 दिन – 6.50
  • 185 दिन से 270 दिन - 6.65
  • 270 दिन से 1 साल – 6.75
  • 1 साल से ज्यादा और 15 महीने -7.25
  • 15 महीने से 2 साल तक - 7.15
  • 2 साल से अधिक और 3 साल से कम – 7.00
  • 3 साल से 10 साल से कम – 6.75

RBI ने नही बढ़ाई रेपो रेट

आरबीआई ने हाल ही में मौद्रिक नीति समिति की बैठक की थी, जिसमें रेपो रेट में कोई बढ़ोतरी न करते हुए उस पहले की तरह बरकरार रखने का फैसला किया था. जानकारी के लिए बता दें कि ये बैठक 3 से 6 अप्रेल के बीच हुई थी.

ये भी पढ़ें: CNG – PNG के दामों में हुई भारी कटौती, नई दरें रात 12 बजे से लागू

Tags

Share this story