JIO ने भारत में 5G की शुरू करी तैयारी, खरीदा 57 हज़ार करोड़ का स्पेक्ट्रम

 

दो दिन चली दूरसंचार विभाग की स्पेक्ट्रम नीलामी मंगलवार को समाप्त हो गई. रिलायंस जियो ने सभी 22 सर्किलों में स्पेक्ट्रम खरीदा है. रिलायंस जियो द्वारा खरीदे गए स्पेक्ट्रम की कुल कीमत 57123 करोड़ RS. है. इस खरीद के बाद रिलायंस जियो के पास कुल 1717 मेगा हर्ट्ज (अपलिंक+डाउनलिंक) हो जाएगा जो पहले के मुकाबले 55फीसदी अधिक है.

स्पेक्ट्रम की खरीद से रिलायंस जियो को और मजबूती मिलने की उम्मीद है. रिलायंस जियो ने जो स्पेक्ट्रम खरीदा है उसका इस्तेमाल 5जी सर्विस देने के लिए भी किया जा सकता है. रिलायंस जियो ने हाल ही में घोषणा की थी कि उसने स्वदेशी 5जी तकनीक विकसित कर ली है जिसे अमेरीका में टेस्ट कर लिया गया है. रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी ने भी इसी वर्ष 5जी लॉन्च की घोषणा की है.

WhatsApp Group Join Now

आपको बतादे, भारत में पांच साल में टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की पहली नीलामी मंगलवार को 77,814.80 करोड़ रुपये के सपेक्ट्रम खरीदने के साथ खत्म हुई, जिसमें ज्यादातर स्पेक्ट्रम मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने खरीदा. टेलीकॉम कंपनियों द्वारा स्पेक्ट्रम की कीमतों का भुगतान अगले 18 वर्षों में किया जाएगा.

प्रतिद्वंदियों के मुकाबले रिलायंस जियो मजबूत स्थिती में है क्योंकि जियो के पास औसतन 15.5 वर्षों के लिए स्पेक्ट्रम उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें: धनकुबेरों की लिस्ट में उद्योगपति मुकेश अंबानी आठवें स्थान पर, जानें कौन रहा सबसे अमीर

Tags

Share this story