Microsoft में 11 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा, मंदी के चलते छंटनी करने जा रही कंपनी

 
Microsoft में 11 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा, मंदी के चलते छंटनी करने जा रही कंपनी

Microsoft Lay Off: मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) अपने वैश्विक कार्यबल से और अधिक पदों में कटौती कर सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट अपने कंपनी ने 5 फीसदी (लगभग 11 हजार कर्मचारियों) लोगों को कम करने का प्लान तैयार किया है.कंपनी का ये फैसला हजारों कर्मचारियों को प्रभावित करेगा. 

ये है Microsoft कंपनी में छंटनी की वजह

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पर्सनल कंप्यूटर मार्केट में कई तिमाहियों तक गिरावट दर्ज की गई जिस वजह से विंडोज और डिवाइस की बिक्री को नुकसान हुआ जिस कारण कंपनी अपने क्लाउड यूनिट Azure में विकास दर को बनाए रखने के दबाव में है.

Microsoft में 11 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा, मंदी के चलते छंटनी करने जा रही कंपनी
Image credit: pixabay

याद दिला दें कि पिछले साल जुलाई में माइक्रोसॉफ्ट ने कुछ कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया था. अक्टूबर 2022 में एक न्यूज साइट Axios की रिपोर्ट से पता चला था कि माइक्रोसॉफ्ट ने अलग-अलग विभागों से लगभग 1000 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है.

WhatsApp Group Join Now

हजारों कर्मचारी होंगे प्रभावित

माइक्रोसॉफ्ट में यह छंटनी मानव संसाधन और इंजीनियरिंग विभागों में होगी। कंपनी की यह घोषणा हजारों कर्मचारियों को प्रभावित कर सकती है। छंटनी अमेरिकी प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवीनतम होगी। रिपोर्ट के मुताबिक 30 जून तक माइक्रोसॉफ्ट के पास 221,000 पूर्णकालिक कर्मचारी थे, जिनमें 122,000 संयुक्त राज्य अमेरिका में और 99,000 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर थे।

ये भी पढ़ें- Joshimath Sinking: भू-धंसाव से प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 1.5 लाख रुपए, और इन्हें दिया जाएगा मुआवजा

Tags

Share this story