सोने की चमक में आया निखार! 22 कैरट सोना पहुंचा ₹45,360 तो 24 कैरट सोना हुआ 50,180 हज़ार, जानें अपने शहरों का हाल
Gold Price Today: बीते दिनो से सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज रहने के बाद एक बार फिर से उछाल जारी हैं. (Gold Price), जिससे सोना खरीदने का मन बना रहे लोगो की जेब को आज भी भारी मार पड़ती हुई नज़र आ रही है. (Gold Price in India) बतादें, गुड़ रिटर्न्स के अनुसार आज सोना प्रति 10 ग्राम 22 कैरट की कीमत बीते दिन के मुक़ाबले 30 रुपए की धीमी उछाल के साथ 45,360 रुपए आ पहुंची है. वहीं प्रति किलो चांदी की कीमतों में (Silver Price in India) 1100 रूपये की भारी उछाल के साथ कीमत 60,900 रूपये आ पहुंची हैं.
जानें अपने शहर का हाल
| City | 22 Carat Gold Today | 24 Carat Gold Today |
| Chennai | ₹44,100 | ₹48,110 |
| Mumbai | ₹45,360 | ₹46,360 |
| Delhi | ₹46,000 | ₹50,180 |
| Kolkata | ₹46,200 | ₹48,900 |
| Bangalore | ₹43,850 | ₹47,840 |
| Hyderabad | ₹43,850 | ₹47,840 |
| Kerala | ₹43,850 | ₹47,840 |
| Vadodara | ₹45,450 | ₹48,030 |
| Ahmedabad | ₹44,800 | ₹48,030 |
| Jaipur | ₹45,800 | ₹48,100 |
| Lucknow | ₹44,600 | ₹47,400 |
| Coimbatore | ₹44,100 | ₹48,110 |
| Madurai | ₹44,100 | ₹48,110 |
| Vijayawada | ₹43,850 | ₹47,840 |
| Patna | ₹44,670 | ₹47,820 |
| Nagpur | ₹45,360 | ₹46,360 |
| Chandigarh | ₹44,600 | ₹47,400 |
| Surat | ₹44,800 | ₹48,030 |
| Bhubaneshwar | ₹44,100 | ₹48,010 |
| Mangalore | ₹43,850 | ₹47,840 |
| Visakhapatnam | ₹43,850 | ₹47,840 |
| Nashik | ₹44,670 | ₹47,820 |
| Mysore | ₹43,850 | ₹47,840 |
| Pune | ₹44,670 | ₹47,820 |
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं.
ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं, और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं. इसमें से एक कैरेट को लेकर लेकर होता है. अगर 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916, 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 और 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है. वहीं अगर ज्वेलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा. आप खुद ज्वेलरी में इस निशान को देख सकते हैं. इससे शुद्धता में शक नहीं रहता. असली हॉलमार्क पर भारतीय मानक ब्यूरो का तिकोना निशान होता है. जो सोने की कैरेट की शुद्धता के निशान के बगल में होता है.
ये भी पढ़ें: 2,000 साल पुराने खजाने को ढूंढ रहा तालिबान, जानें इस पिटारे का राज