Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना का हुआ शुभारंभ, सवा करोड़ महिलाओं के खाते में आई 1000 रुपये की पहली किस्त
Mukhyamantri Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की सबसे महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना को अमलीजामा पहना दिया गया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहनों को एक और बड़ा संदेश दे दिया है. उन्होंने कहा है कि 'अभी तो यह अंगड़ाई है', आगे इस योजना में और भी काम होगा. उन्होंने कहा है कि लाडली बहना योजना केवल एक हजार रुपये प्रति माह पर ही नहीं रुकेगी, बल्कि इसे धीरे-धीरे 3 हजार रुपये प्रति महीने तक लाया जाएगा. इसके लिए बजट में अलग से राशि का एलान भी किया जाएगा.
मुख्यमंत्री की इस घोषणा से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. अब कांग्रेस की नारी सम्मान योजना इसके आगे बौनी दिखाई दे रही है. बता दें कि नारी सम्मान योजना के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जाने का ऐलान किया था.
जानें क्या है Ladli Behna Yojana में प्रावधान
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रावधान किया गया है कि प्रत्येक वर्ग की बहनें, जिनकी उम्र 23 साल से ज्यादा होगी उनके खाते में एक हजार रूपया प्रतिमाह आएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 60 साल से ऊपर की उम्र के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना लागू है। उसमें अभी 600 रूपये प्रतिमाह महिला को मिलते हैं। इस योजना में भी और राशि सम्मिलित कर न्यूनतम एक हजार रूपया किया जाएगा। इस तरह 60 साल से ऊपर की बहनों को भी एक हजार रूपये हर महीने मिल जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि बहनों को जिस तरह राजनैतिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया गया है, अब उन्हें आर्थिक रूप से भी सशक्त किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि बहनें इस राशि का उपयोग परिवार के सुदृढ़ीकरण और बेहतरी के लिए करेंगी।
सरकार पर पड़ेगा इतना बोझ
वर्तमान में मध्यप्रदेश लाडली बिना योजना के जरिए 1,25,00,000 बहनों को ₹1000 महीने का आर्थिक लाभ पहुंचाया जा रहा है. इसके जरिए सरकार को लगभग 15,000 करोड रुपए से ज्यादा आर्थिक बोझ प्रतिवर्ष उठाना पड़ेगा. यदि योजना के जरिए ₹3000 देने की शुरुआत हो जाती है तो फिर यह राशि 3 गुना हो जाएगी. ऐसी स्थिति में सरकार पर 45,000 करोड़ रुपए साल का अतिरिक्त बोझ जाएगा.
लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्यप्रदेश टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर
इस योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की मदद यदि आपको चाहिए हैं और नहीं मिल पा रही है, तो आप टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 07879804079 पर कॉल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Train Accident- देश के इन भीषण हादसों में गवाई कई लोगों ने जान, जानें 5 खतरनाक ट्रेन एक्सीडेंट के बारें में