LIC Scheme: आज ही करें कल को सुरक्षित, LIC की इस स्कीम में एक बार भरें प्रीमियम, दूर रहेगी टेंशन
LIC Scheme: आज ही करें कल को सुरक्षित ये महज शब्द नहीं बल्कि जीवन को सुरक्षित रखने का मंत्र है। इसलिए आपके लिए लेकर आएं हैं जीवन बीमा से जुड़ी जानकारी। LIC की सरल पेंशन स्कीम एक सिंगल प्रीमियम स्कीम है। इस पॉलिसी को लेते वक्त आपको सिर्फ एक बार प्रीमियम चुकाना होगा। इसके बदले आपको जिंदगीभर एक निश्चित रकम पेंशन के तौर पर मिलती रहेगी। खास बात ये है कि इस योजना में पेंशन पाने के लिए आपको 60 साल तक इंतजार करने की जरूरत नहीं। आप चाहें तो 40 की उम्र के बाद भी पेंशन का फायदा उठा सकते हैं।
कौन कर सकता है निवेश?
इस स्कीम की सबसे खास बात ये है कि इसमें पति-पत्नी साथ मिलकर यानी ज्वॉइंट ऑप्शन भी ले सकते हैं। साथ ही इसे सिंगल ऑप्शन के तौर पर भी लिया जा सकता है। ज्वॉइंट में दोनों को कवर किया जाता है। पहले प्राइमरी पेंशनधारी को पेंशन मिलती है। उसकी मृत्यु के बाद उसके जीवनसाथी को पेंशन दी जाती है। अगर दोनों की मौत हो जाती है तो बेस प्रीमियम की रकम नॉमिनी को दे दी जाती है।
कितनी उम्र के लोग कर सकते हैं निवेश?
LIC की सरल पेंशन स्कीम में 40 से लेकर 80 साल की उम्र तक के लोग इन्वेस्ट कर सकते हैं। एक बार पॉलिसी लेने के बाद अगर किसी वजह से आप इसे आगे नहीं चला पा रहे हैं तो 6 महीने के अंदर पॉलिसी को सरेंडर भी किया जा सकता है।
10 लाख रुपए जमा करने पर हर महीने मिलेगी इतनी पेंशन
LIC के फाइनेंशियल एडवाइजर अशोक रात्रे के मुताबिक, सरल पेंशन स्कीम रिटायरमेंट के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन है। अगर कोई शख्स रिटायरमेंट के दौरान मिले पीएफ और ग्रैच्युटी के पैसे इस स्कीम में निवेश कर एकमुश्त एन्युटी (Annuity) खरीदता है, तो उसे फौरन पेंशन मिलने लगेगी। मान लीजिए कि कोई 60 साल का व्यक्ति 10 लाख रुपए जमा कर Annuity खरीदता है और पेंशन के लिए सालाना ऑप्शन चुनता है तो उसे 5.11% ब्याज की दर से हर साल 51,100 रुपए पेंशन मिलने लगेगी। यानी हर महीने उसे पेंशन के तौर पर 4258 रुपए मिलेंगे।
सालाना ऑप्शन क्यों है ज्यादा फायदेमंद
जीवन सरल स्कीम में निवेश के लिए मैक्सिमम लिमिट तय नहीं की गई है। कोई भी व्यक्ति इस प्लान के तहत एक बार प्रीमियम भरने के बाद सालाना, छमाही, तिमाही या मासिक आधार का ऑप्शन ले सकता है। हालांकि, सालाना (Early) ऑप्शन चुनने पर ब्याज 5.11% मिलता है, जबकि मासिक ऑप्शन पर ब्याज कम होकर 4.92% मिलता है।
6 महीने बाद लोन लेने का भी ऑप्शन
- LIC की सरल पेंशन स्कीम का एक सबसे बड़ा फायदा ये भी है कि अगर आपको पॉलिसी लिए 6 महीने पूरे हो चुके हैं तो आप इस पर लोन भी ले सकते हैं।
- इसके अलावा इस पेंशन स्कीम के तहत आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80 C के तहत आयकर में भी छूट मिलती है।
- अगर आप पॉलिसी आगे नहीं चला पा रहे हैं तो 6 महीने में सरेंडर करने पर आपको 95% सरेंडर वैल्यू के साथ पैसा मिल जाता है।
ये भी पढ़ें: यात्रा से पहले जान लें ये पांच नियम, सफर कटेगा आराम से